{"_id":"5e6fe5fa8ebc3ea4c42761f3","slug":"many-media-houses-directed-their-employees-to-work-from-home-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते कई मीडिया हाउस ने अपने कर्मियों को घर से काम करने का निर्देश दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस के चलते कई मीडिया हाउस ने अपने कर्मियों को घर से काम करने का निर्देश दिया
Tue, 17 Mar 2020 02:17 AM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
कोरोना जांच
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुराष्ट्रीय कंपनियों की तर्ज पर अब मीडिया हाउस भी कोरोना वायरस के चलते अपने कर्मियों को घर से काम करने का निर्देश दे रहे हैं। पिछले दो दिन में कई बड़े मीडिया हाउस यह निर्णय ले चुके हैं। यहां तक कि एक मीडिया हाउस ने सरकार की इस हिदायत के अनुसार कि 50 से ज्यादा कर्मचारी एक साथ काम नहीं करेंगे, उसका पालन करते हुए दो शिफ्ट में काम शुरू कराया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक स्थान पर 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा सभी नाइट क्लब, जिम और स्पा आदि को भी 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सोमवार को सलाह दी है कि अगर यह संभव हो कि किसी संस्थान के कर्मचारी अपने घर पर रह कर काम कर सकते हैं तो उन्हें ऐसा करना चाहिए। उन्होंने दफ्तर जाने वाले लोगों को घर से काम करने, सार्वजनिक परिवहन का कम से कम उपयोग करने और एक-दूसरे से करीब एक मीटर की दूरी बनाकर रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
अग्रवाल के अनुसार, कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसी वजह से स्कूल, स्वीमिंग पूल और मॉल आदि जैसे सार्वजनिक संस्थान 31 मार्च तक बंद करने के लिए कहा गया है। लोगों से कहा गया है कि वे सार्वजनिक परिवहन का कम से कम उपयोग करें। एक-दूसरे से करीब एक मीटर की दूरी बनाकर रखें।