{"_id":"63da1b7f352448018a30579a","slug":"many-killed-as-bus-rams-into-truck-on-pune-solapur-highway-in-pune-maharashtra-news-updates-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune Road Accident: पुणे-सोलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकराई, चार की मौत, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune Road Accident: पुणे-सोलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक से टकराई, चार की मौत, कई घायल
Wed, 01 Feb 2023 02:51 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 01 Feb 2023 02:51 PM IST
सार
Pune Road Accident: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यवत गांव के पास सुबह पांच बजे यह दुर्घटना हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
Pune Road Accident
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार सुबह पुणे-सोलापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यवत गांव के पास सुबह पांच बजे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि सभी घायल यात्री खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण कि हादसे में बस एक तरफ से पूरी तरह नष्ट हो गई है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मुंबई के धारावी में कपड़ा कारखानों में लगी आग
वहीं, मुंबई के धारावी में स्थित कुछ कपड़ा कारखानों में बुधवार को आग लगने से एक महिला घायल हो गई। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि अशोक मिल परिसर में स्थित कम से कम चार से पांच कपड़ा कारखानों में दोपहर के समय आग लग गई। उन्होंने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार इसमें एक महिला घायल हुई है। अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की चार गाड़ियां, तीन जंबो टैंकर और दमकल की दो बाइक मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन