फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many injured in clash between tribal protesters and police Nandurbar Collectorate Maharashtra

Maharashtra: नंदुरबार कलेक्ट्रेट में आदिवासी प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच झड़प; 18 लोग घायल, 100 हिरासत में

Thu, 25 Sep 2025 03:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 03:45 AM IST
सार

महाराष्ट्र के नंदुरबार में आदिवासी युवक जय वाल्वी की हत्या के विरोध में निकले मार्च के दौरान हिंसा भड़क गई। नंदुरबार कलेक्टर ऑफिस पर पथराव और तोड़फोड़ में 18 लोग घायल हो गए, जिनमें 12 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया। वहीं, 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Many injured in clash between tribal protesters and police Nandurbar Collectorate Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार कलेक्टर कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने ने पथराव किया और सरकारी संपत्ति व वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कम से कम 18 लोग घायल हो गए, जिनमें 12 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


घटना तब हुई जब आदिवासी समुदाय के लोग एक युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस के अनुसार, 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकी लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। घायल लोगों में छह प्रदर्शनकारी और 12 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जो पथरों की चोट से घायल हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Arunachal Pradesh: एनडीसी प्रतिनिधिमंडल ने किया मेचुका घाटी का दौरा, जानी सीमा क्षेत्रों की चुनौतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


8000 लोग विरोध मार्च में हुए शामिल 
एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय संगठनों के नेतृत्व में लगभग 8,000 आदिवासी लोग दोपहर में शांतिपूर्ण विरोध मार्च में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने उन हत्या के दोषियों को फांसी देने की मांग की, जो स्थानीय आदिवासी कार्यकर्ता जय वाल्वी की हत्या में शामिल थे। 


16 सितंबर को चाकू मारकर की गई थी जय वाल्वी की हत्या
अधिकारी ने बताया कि जय वाल्वी की 16 सितंबर को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शांतिपूर्ण मार्क खत्म होने के बाद कुछ प्रदर्शनकारी अपने मांगपत्र के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे। इसी बीच कुछ लोगों ने कलेक्टर ऑफिस की बैरिकेड तोड़ दी और पथराव शुरू कर दिया। परिसर में खड़े कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। 

ये भी पढ़ें: Arunachal Pradesh: तूतिंग में महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम, बहुविवाह पर कानून बनाने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की अपील को ठुकराया
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा न करने की अपील की, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। उन्होंने कहा, 'जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्टर के आधिकारिक आवास तक मार्च करने की कोशिश की, तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे।' अधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed