फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many flights affected at Delhi airport due to heavy rain and storm, many flights were diverted

Airport: भारी बारिश और आंधी से दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित, तेल अवीव जाने वाली उड़ान रद्द

Wed, 21 May 2025 10:35 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 21 May 2025 10:35 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर बुधवार शाम आई तेज धूल भरी आंधी के बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम में आए भयानक बदलाव के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन
Many flights affected at Delhi airport due to heavy rain and storm, many flights were diverted
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें विलंबित हुईं है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन, पेरिस, फ्रैंकफर्ट और सिंगापुर समेत आठ उड़ानों का परिचालन देरी से हुआ। वहीं तेल अवीव के लिए उड़ने वाले विमान को रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


कई एयरलाइन कंपनियों की उड़ानों बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। जिसके चलते यात्रियों को कई घंटे का इंतजार करना पड़ा है। स्थानीय ही नहीं बल्कि विदेशी उड़ानें भी इस तेज आंधी से प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग: दिल्ली से श्रीनगर जा रहा था विमान, अगला हिस्सा टूटा; सभी यात्री सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ उड़ानों को डायर्वट किया गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 10 उड़ानों को दूसरी जगहों के लिए डायवर्ट किया गया है। कुछ उड़ानों को जयपुर और कुछ को मुंबई की ओर भेजा गया है। हालांकि आंधी और भारी बारिश थमने के बाद एयरपोर्ट पर विमानों का अवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।  एयरलाइन इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच एक्स जानकारी देते हुए बताया, दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी के कारण हमारी उड़ान अनुसूची वर्तमान में प्रभावित हुई है। 

राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की संचालक कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम की स्थिति और आंधी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि बारिश और आंधी के कारण आज शाम दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानें बाधित हो सकती हैं।


तस्वीरों में देखें बारिश से आई आफत: 100KM प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा.. पेड़ गिरे और कुछ इमारतों को नुकसान

वहीं स्पाइसजेट ने एक्स पर कहा, “दिल्ली में खराब मौसम (भारी बारिश के साथ आंधी) के कारण सभी प्रस्थान/आगमन और उनसे संबंधित उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा, भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे पर यातायात की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है।

डायल ने एक्स पर कहा, दिल्ली में खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है। हमारी टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को निर्बाध और कुशल अनुभव मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed