फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   many countries want to purchase India's Akash missile

कई देश खरीदना चाहते हैं भारत की 'आकाश' मिसाइल, जानें क्या हैं खूबियां

Sun, 20 May 2018 10:02 AM IST
एजेंसी, कोयंबटूर
एजेंसी, कोयंबटूर Updated Sun, 20 May 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
many countries want to purchase India's Akash missile

कई देशों ने भारत की स्वदेशी आकाश मिसाइल खरीदने की प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखाई है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीरओ) के एक उच्च अधिकारी ने शनिवार को यह बात कही। डीआरडीओ चेयरमैन एस क्रिस्टोफर ने कहा कि आकाश की मांग बढ़ रही है। यह हर स्थिति में कारगर साबित होनी वाली मध्यम रेंज की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई देशों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है। डीआरडीओ की ओर से विकसित आकाश मिसाइल सिस्टम हवा में उड़ रहे लक्ष्यों को मार गिराने में सक्षम है। यह युद्धक विमान, क्रूज मिसाइल, हवा से जमीन में मार करने वाली मिसाइल और बैलास्टिक मिसाइलों को निशाना बना सकती है। 
विज्ञापन


क्रिस्टोफर ने कहा कि कई देशों से बातचीत चल रही है और जल्द मिसाइल आपूर्ति के आर्डर मिलने लगेंगे। हालांकि उन्होंने इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी। एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस साल डीआरडीओ को दो हजार करोड़ रुपये का बजट मिला है। एक समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे क्रिस्टोफर ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइलों से संबंधित प्रश्नोत्तरी भी आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed