फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Many Congress workers including Congress President Bhupen Bora and Ripun Bora arrested in Guwahati

असमः कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा किए गए रिहा; रिपुन बोरा सहित कई कार्यकर्ता गुवाहाटी में हुए थे गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 07:33 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 20 Dec 2024 07:33 PM IST
सार

असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भुपेन बोरा को गुवाहाटी पुलिस ने शुक्रवार, हाथीगांव प्वाइंट से गिरफ्तार किया। वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम के लिए न्याय मांग की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे।

विज्ञापन
Many Congress workers including Congress President Bhupen Bora and Ripun Bora arrested in Guwahati
असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भुपेन बोरा सहित कई पार्टी नेताओं को गुवाहाटी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता राजभवन विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए पार्टी कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम के लिए न्याय मांग की मांग को लेकर चल रहे विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे। हालांकि उन्हें शाम को रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर गुवाहाटी में हिंसा भड़काने का साजिश रचने का आरोप लगाया। पुलिस ने भूपने बोरा के साथ ही वरिष्ठ नेता रिपुन बोरा, उदय भानु चिब, वरिष्ठ प्रवक्ता रतुल कलिता सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की मृत्यु 18 दिसंबर को राजभवन विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ झड़प में मौत हो गई थी, जिसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना की जांच के लिए पुलिस जांच का ऐलान किया था। आज पहले, गुवाहाटी के असम सचिवालय और कांग्रेस कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र होकर अपने चल रहे विरोध को जारी रखने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसके बाद, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ा और अपना मार्च जारी रखा। इस बीच, गुवाहाटी पुलिस ने 18 दिसंबर को असम प्रदेश कांग्रेस समिति के राजभवन चलो विरोध प्रदर्शन के कारण उत्पन्न हुई अशांति के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए एक मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

 गुवाहाटी में हिंसा भड़काने की साजिश रच रही है कांग्रेसः हिमंत
इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं पर गुवाहाटी में हिंसा भड़काने की साजिश रचने का आरोप लगाया। सरमा ने आरोप लगाया, चाहे भुपेन बोरा हो, रिपुन बोरा हो या कोई अन्य कांग्रेस नेता, वे गुवाहाटी में गोलीबारी की घटना को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ कांग्रेस नेताओं के बीच आपस में एक प्रतिस्पर्धा है कि कौन एक-दूसरे से आगे निकल सकता है, और इस प्रक्रिया में वे किसी भी कीमत पर जनता का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed