{"_id":"678ce589941301635601a342","slug":"many-bangladeshis-living-illegally-at-labour-camp-from-where-saif-attacker-held-said-bjp-leader-kirit-somaiya-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'ठाणे में बिना दस्तावेज के कई बांग्लादेशी रहते हैं', सैफ अली खान मामले में भाजपा नेता का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'ठाणे में बिना दस्तावेज के कई बांग्लादेशी रहते हैं', सैफ अली खान मामले में भाजपा नेता का दावा
Sun, 19 Jan 2025 05:14 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 19 Jan 2025 05:14 PM IST
सार
किरीट सोमैया आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा था कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी है और ठाणे में रहता है।
विज्ञापन
किरीट सोमैया
- फोटो : PTI
विस्तार
भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने दावा किया कि बांग्लादेशी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के ठाणे के एक श्रमिक शिविर में रह रहे हैं। यहीं से अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व सांसद ने ठाणे पुलिस आयुक्त से कावेसर श्रमिक शिविर में तलाशी अभियान चलाने का अनुरोध किया।
भाजपा नेता किरीट सोमौया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, मैं 12 मजदूरों से मिला और उनमें से नौ बांग्लादेशी मुस्लिम थे। उनका कहना है कि वे पश्चिम बंगाल के मालदा से हैं, लेकिन उनके पास इसका कोई वैध दस्तावेज नहीं है।
मुंबई पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्होंने 16 जनवरी को अपार्टमेंट में चोरी के दौरान सैफ अली खान को चाकू मारने के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर को गिरफ्तार है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को ठाणे के एक जंगल वाले इलाके में एक श्रमिक शिविर में खोजा गया था, जहां उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले किरीट सोमैया आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, "सैफ अली खान पर हमला करने वाला मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बांग्लादेशी है और ठाणे में रहता है। मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मैं महाराष्ट्र पुलिस को धन्यवाद करता हूं। मैं महाराष्ट्र पुलिस से मांग करता हूं कि वे महाराष्ट्र में घुस आए रोहिंग्या, बांग्लादेशी मुसलमानों को पकड़कर वापस बांग्लादेश भेज दें।"
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन