फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manushi Chhillar said, I just won the world, not disappointed with the comment

कांग्रेस नेता शशि थरूर के मजाक पर मिस वर्ल्ड छिल्लर ने दिया ये जवाब

Mon, 20 Nov 2017 07:59 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Mon, 20 Nov 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar said, I just won the world, not disappointed with the comment
Manushi Chhillar

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने सोमवार को कहा कि वह शशि थरूर के ताने से आहत नहीं हैं क्योंकि वह विश्व सुंदरी बनने की अपनी कामयाबी का आनंद उठाने में डूबी हुई हैं। मानुषी ने कहा कि एक लड़की जिसने अभी-अभी दुनिया जीती है। वह किसी की हल्की-फुल्की टिप्पणी से निराश नहीं होने वाली है।

विज्ञापन


पढ़ें:  मानुषी छिल्लर पर शशि थरूर बोले कुछ ऐसा कि दिग्गज भड़के, 'शर्मनाक बयान'
विज्ञापन


चिल्लर तो बस फुटकर पैसे होते हैं। इसे भूल जाते हैं। चिल्लर के साथ चिल (मस्ती) करते हैं। मानुषी ने हाल में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर 17 साल बाद देश को इस पर गर्व करने का मौका दिया है। पर उनकी जीत के बाद कांग्रेस सांसद ने उनके उपनाम के साथ तुकबंदी करते हुए ट्वीट कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने ट्वीट किया, नोटबंदी कितनी बड़ी गलती थी। भाजपा को सोचना चाहिए भारतीय मुद्रा दुनिया पर छा गई है। यहां तक की हमारा चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गया है। दरअसल वह मानुषी के नाम के सहारे केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले पर हमला करना चाहते थे। 

पढ़ें: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की एक ख्वाहिश, जिसे सिर्फ आमिर खान पूरी कर सकते हैं

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने थरूर की खूब आलोचना की। हालांकि इसके बाद थरूर ने माफी मांगते हुए ट्वीट किया। उनका मकसद मानुषी का अपमान करना नहीं था। उन्होंने लिखा, तुकबंदी (यमक) मजाक का सबसे छोटा तरीका है। वहीं द्विभाषी यमक और छोटा होता है। उन लोगों से माफी जो इस हल्के फुल्के ट्वीट से नाराज हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed