{"_id":"61f3eac06850b104e92305a7","slug":"mansukh-mandaviya-reviewed-the-situation-of-corona-in-eight-states-of-south-india-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Review: मंडाविया ने दक्षिण भारत के आठ राज्यों में कोरोना के हालात की समीक्षा की, इस रणनीति पर फोकस करने को कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Corona Review: मंडाविया ने दक्षिण भारत के आठ राज्यों में कोरोना के हालात की समीक्षा की, इस रणनीति पर फोकस करने को कहा
Fri, 28 Jan 2022 06:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:38 PM IST
सार
मंडाविया ने 8 दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक में कहा कि आपसी समझ के जरिए हम कोरोना से लड़ सकते हैं। केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग की भावना के जरिए ही हम महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
मनसुख मंडाविया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कोरोना प्रबंधन से जुड़ी जनस्वास्थ्य तैयारियों और टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मंडाविया ने आठ दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक की। उन्होंने बैठक में टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोरोना उपयुक्त व्यवहार के पालन की रणनीति पर फोकस करने को कहा।
विज्ञापन
मंडाविया ने 8 दक्षिणी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक में कहा कि आपसी समझ के जरिए हम कोरोना से लड़ सकते हैं। केंद्र और राज्यों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और सहयोगी भावना के जरिए ही हम महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने ई-संजीवनी, दूरसंचार, होम आइसोलेशन की निगरानी, कम परीक्षण वाले राज्यों में आरटीपीसीआर बढ़ाने, ईसीआरपी-द्वितीय के तहत खर्च में तेजी लाने और 15-17 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बिहार, ओडिशा, झारखंड में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर कोरोना स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और प्रबंधन के उपायों की समीक्षा की। मंडाविया शनिवार दोपहर 3 बजे पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे।
इस बीच केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,537 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 30,225 मरीज ठीक हुए और 13 मरीजों की मौत हुई। सक्रिय मामले 3,33,447 हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि केरल में अब कोरोना संक्रमण की दर कम हो रही है और कुल सक्रिय मामलों में से केवल 3.6% अस्पताल में भर्ती हैं इसलिए अभी स्थिति चिंताजनक नहीं है।