फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandaviya: Led by PM Modi's vision, India focusing on research and innovation

Health Ministry: 'नागरिकों के स्वस्थ भविष्य के लिए प्रतिबद्ध', बिल गेट्स के साथ बैठक में बोले मनसुख मंडाविया

Wed, 28 Feb 2024 10:30 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 10:30 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अनुसंधान और नवाचार पर केंद्रित है।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya: Led by PM Modi's vision, India focusing on research and innovation
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अनुसंधान और नवाचार पर केंद्रित है और उन्होंने जोर देकर कहा कि देश के पास नवाचार को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति है। 
विज्ञापन


हम नागरिकों के स्वस्थ भविष्य के लिए प्रतिबद्ध- मंडाविया
दिल्ली में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स के साथ एक बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्र अपने सभी नागरिकों के लिए एक मजबूत और स्वस्थ भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य नवाचारों के लिए कोशिश करना जारी रहेगा। 
विज्ञापन


भारत जरूरतमंद देशों का साथी- मंडाविया
मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत खुद को जरूरतमंद देशों के लिए एक भागीदार के तौर पर देखता है। गेट्स फाउंडेशन और अन्य कई संगठनों के साथ साझेदारी को मजबूत करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।बैठक से पहले गेट्स को भारत का भीष्म प्रोजेक्ट आरोग्य मैत्री का क्यूब, एक अत्याधुनिक मोबाइल अस्पताल दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मंडाविया ने कहा कि भीष्म की संकल्पना और विकास डिजिटल प्रौद्योगिकियों, फार्मास्युटिकल वस्तुओं, चिकित्सा उपकरणों और डिजाइन जैसे क्षेत्रों में भारत की विशेषज्ञता का उपयोग करने के लिए किया गया था। भीष्म को पिछले अगस्त में G20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भी लॉन्च किया गया था। 


'भीष्म' दुनिया के कष्ट को कम कर सकता है- मनसुख
मनसुख मंडाविया ने कहा कि संघर्ष और पीड़ा से मुक्त दुनिया की परिकल्पना भीष्म जैसे समाधान से सिद्ध होगा। मंत्री ने बिल गेट्स को भीष्म का मॉडल देकर सम्मानित भी किया। गेट्स ने कहा कि उनके फाउंडेशन को कई स्वास्थ्य प्राथमिकताओं पर काम करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मजबूत साझेदारी करने का अवसर मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed