फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mansukh Mandaviya co-incharge for Karnataka elections former CM BS Yeddyurappa claims BJP will return to power

Karnataka: मंडाविया चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त, येदियुरप्पा का दावा- BJP काम के बल पर सत्ता में वापसी करेगी

Sat, 04 Feb 2023 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 04 Feb 2023 05:53 PM IST
सार

येदियुरप्पा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 10-12 अप्रैल से पहले होने की उम्मीद है। कोई भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने से नहीं रोक सकता और पार्टी विधानसभा चुनाव में 130 से 140 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Mansukh Mandaviya co-incharge for Karnataka elections former CM BS Yeddyurappa claims BJP will return to power
मनसुख मंडाविया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा चुनाव के 10-12 अप्रैल से पहले होने की संभावना जताई। उन्होंने दावा किया कि  राज्य और केंद्र सरकार के कार्यों की बदौलत इस चुनाव में भाजपा अपने बूते कर्नाटक की सत्ता में वापसी करेगी। भाजपा में भ्रम की कोई स्थिति नहीं है। पार्टी एकजुट है। 

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और अनुसूचित जाति (एससी)-अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय का समर्थन हासिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वे दिन चले गए, जिसमें सत्ता पाने के लिए धन, बाहुबल और सांप्रदायिक राजनीति का सहारा लिया जाता था।
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कहा कि विधानसभा चुनाव 10-12 अप्रैल से पहले होने की उम्मीद है। कोई भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाने से नहीं रोक सकता और पार्टी विधानसभा चुनाव में 130 से 140 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के जनता के बीच जाने और स्वयं को अगला मुख्यमंत्री बताने के दावे पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


येदियुरप्पा ने कहा कि मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या राहुल गांधी आपके नेता हैं? भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत नेता हैं, जिन्हें वैश्विक स्तर पर प्रेम किया जाता है और सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में कोई आशंका नहीं है कि भाजपा कर्नाटक सहित आगामी सभी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करेगी।


भाजपा के शीर्ष संसदीय बोर्ड के सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने यहां पार्टी की राज्य कार्यकारी की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह, कर्नाटक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री सदानंद गौड़ा और जगदीश शेट्टार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed