फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mansoon will come 4-5 days: IMD

चार-पांच दिन में दस्तक देगा मानसून, झमाझम होगी बारिश

Thu, 02 Jun 2016 06:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 06:20 PM IST
विज्ञापन
mansoon will come 4-5 days: IMD
मानसून अगले चार-पांच दिनों में देश के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे सकता - फोटो : अमर उजाला

गर्मी से जूझ रहे लोगों को मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है, अनुमानों पर यकीन किया जाए तो मानसून अगले चार-पांच दिनों में देश के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे सकता है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि इस बार मानसून औसत से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के महानिदेशक ने प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी कि इस बार जुलाई के महीने में देशभर में 107 फीसदी मानसून रहने का अनुमान है जबकि अगस्त के महीने में इसके 104 फीसदी रहने के अनुमान हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि कई सालों बाद जुलाई और अगस्त के महीने में मौसम के इतना मेहरबान रहने की उम्‍मीद बंधी है। मौसम विभाग के अनुसार देश के मध्य हिस्से में इस बार मानूसन झमाझम बरसेगा। विभाग के अनुमान के मुताबिक सेंट्रल रीजन में 113 फीसदी के करीब बारिश हो सकती है। जबकि उत्तर पश्चिम क्षेत्र में 108 फीसदी मानसून की उम्‍मीद है। सबसे कम उत्तर पूर्व में औसत से कम 94 फीसदी बारिश के आसार लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर विभाग के आंकडों पर यकीन किया जाए तो सूखे से जूझते देश के दर्जनभर राज्यों को इससे काफी राहत मिल सकती है। अनुमान के अनुसार मानसून मेहरबान रहा तो कई राज्यों के लोगों को इससे राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed