फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manoja sinha is first choice up bjp president

यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए मनोज सिन्हा अमित शाह की पहली पसंद

Thu, 17 Mar 2016 06:10 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र / अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
manoja sinha is first choice up bjp president

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पहली पसंद बन गए हैं। सिन्हा को शाह की इस ओर से इस आसय के संकेत मिल गए हैं। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष का नाम जल्द तय किया जा सकता है। रेल राज्य मंत्री ने करीबी भाजपाइयों से इस संबंध में चर्चा भी की है। उनके नाम केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सहमति जताई है। 

विज्ञापन


रेल राज्य मंत्री सिन्हा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भाजपा में आए हैं। वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भी करीबी रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संघ ने दत्तात्रेय होस्बोले का केंद्र का लखनऊ किया है। होस्बोले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री रहे चुके हैं। सूत्रों के अनुसार संघ से पार्टी के बेहतर तालमेल के लिए अध्यक्ष पद के लिए मनोज सिन्हा का नाम अब सबसे ऊपर आ गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव 2017 में होने वाला है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को उप्र से 73 सीटें हासिल हुई थी। हांलाकि अब स्थिति बदल गई है लेकिन पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए रणनीति तय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए पूरे प्रदेश में जनाधार रखने वाला कोई चेहरा फिलहाल पार्टी के पास नहीं दिखता। लिहाजा मनोज सिन्हा के नाम पर मुहर लग सकती है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सहमति के बाद ही शाह ने सिन्हा को इस संबंध में संकेत दिए। 

राजनाथ सिंह ने भी जताई है सहमति, संघ के करीबी रहे हैं सिन्हा

manoja sinha is first choice up bjp president

अध्यक्ष पद के लिए पहले से कई नाम चर्चाओं में रहे हैं। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, संतोष गंगवार, धर्मपाल सिंह, स्वतंत्र देव सिंह और दिनेश शर्मा के नामों पर पार्टी में विचार हुआ है। लखनऊ में कल्याण सिंह की सक्रियता के बाद उनके नाम की भी चर्चा शुरू हो गई थी।

सूत्रों की मानें तो लोध जाति के धर्मपाल सिंह का नाम पहले लगभग तय हो गया था लेकिन अब उस नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है। इसी जाति से कल्याण सिंह और उमा भारती भी आतीं हैं। लोध जाति के दिग्गज धर्मपाल के नाम पर सहमत नहीं हैं।

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भूमिहार जाति से आते हैं। इस जाति का उप्र में कोई बड़ा वोट बैंक नहीं है। हांलाकि इससे पहले 2010 में इस जाति के एसपी शाही प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। मनोज सिन्हा को मोदी और शाह की पसंद माना जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed