फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manoj Jarange said that Do not let Bhujbal fulfil his dream of creating rift between Marathas and OBC

Maharashtra: मनोज जरांगे ने छगन भुजबल को लिया आड़े हाथ, कहा- दरार डालने की मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे

Sun, 10 Dec 2023 09:39 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 09:39 PM IST
सार

महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल राज्य का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वे मराठा और ओबीसी लोगों के बीच आपसी सौहार्द से डर गए हैं। 

विज्ञापन
Manoj Jarange said that Do not let Bhujbal fulfil his dream of creating rift between Marathas and OBC
Manoj Jarange (File Photo) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर रार थमने का नाम नहीं ले रही है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने लातूर जिले के औसा शहर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल को जमकर घेरा है। संबोधन में जरांगे ने मंत्री छगन भुजबल पर मराठों और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच दरार पैदा करने, अशांति का माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी इच्छाएं पूरी न होंने दें।
विज्ञापन


जरांगे ने कहा-मराठों की जीत अब दूर नहीं
रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठाओं के लिए आरक्षण की लड़ाई में जीत अब दूर नहीं है। हमें लड़ाई जीतनी होगी। मराठा समुदाय पिछले 70 वर्षों से आरक्षण का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन

बता दें मराठा आंदोलन के बाद से ही मनोज जरांगे और महाराष्ट्र के मंत्री भुजबल के बीच जुबानी जंग चल रही है। उन्होंने मराठों को कुनबी के रूप में पहचान कर उन्हें ओबीसी श्रेणी में शामिल करने की मांग का विरोध किया था। जिसके बाद से ही दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग तेज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज जरांगे बोले, भुजबल नहीं बिगाड़ पाएंगे माहौल
रैली के दौरान मंत्री भुजबल को आड़े हाथ लेते हुए जरांगे ने आरोप लगाया कि मंत्री भुजबल सिर्फ राज्य के माहौल को बिगाड़ना चाहते हैं। उन्हें पता है जरूरत पड़ने पर मराठा और ओबीसी एक-दूसरे की मदद करते हैं। वे दोनों के सौहार्दपूर्ण व्यवहार से हैरत में है। इसलिए वह फूट डालकर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने मंत्री भुजबल पर दंगे भड़काने का आरोप भी लगा डाला। हालांकि संबोधन में जरांगे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनका सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे। 


बता दें सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार से मांग की है कि मराठा समुदाय के लोगों को कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिया जाए। जिसके लिए राज्य सरकार को उन्होंने 24 दिसंबर की समय सीमा दी है। जरांगे ने मराठा समुदाय के लोगों से सतर्क रहने और धैर्य रखने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed