{"_id":"59bf31244f1c1bb5688b5291","slug":"manohar-parrikar-says-goa-government-will-ban-drinking-in-public-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गोवा की सड़कों पर नहीं पी सकेंगे शराब, सरकार ला रही नया कानून","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब गोवा की सड़कों पर नहीं पी सकेंगे शराब, सरकार ला रही नया कानून
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में जल्द ही आप खुले में शराब नहीं पी सकेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार जल्द ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगाने वाली है और अगले महीने तक इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर कोई शराब पीना चाहता है, तो उसे घर के अंदर पीना चाहिए, सार्वजनिक स्थान पर नहीं। अगले 15 दिनों में, मैं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा।
विज्ञापन
पढ़ें: भारत आने से पहले अपने देश में ही बीफ खाकर आएं टूरिस्ट
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर जुर्माना लगा सकती है। वहीं जिस भी शराब की दुकान के पास लोग शराब पीते पाए जाएंगे, उस दुकान का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग रोड पर शराब पीते हैं और बोतल तोड़ देते हैं, जिससे काफी नुकसान होता है।
गौरतलब है कि पिछले साल गोवा सरकार ने एक्साइज ड्यूटी एक्ट, 1964 में बदलाव किया था, जिसके तहत कुछ चुनिंदा सार्वजिन स्थानों पर शराब पीने पर रोक लगा दी गई। इस साल मई में पुलिस ने कार्रवाई भी शुरू कर दी और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया।