Mann Ki Baat Highlights: पीएम ने संबोधन में साधे चुनावी राज्य, राजा महेंद्र प्रताप से लेकर उत्तराखंड व मणिपुर का भी किया जिक्र
हर बार यह कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होता था, लेकिन इस बार महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के कारण यह आधा घंटा देरी से शुरू हुआ। पीएम ने अपने संबोधन में कहा आज का दिन बापू की शिक्षा की याद दिलाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम के संबोधन में चुनावी राज्यों को की झलक दिखाई दी। उन्होंने इन राज्यों को साधने की कोशिश की। पीएम ने जाट राजा महेंद्र प्रताप का जिक्र किया। कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एक टेक्निकल स्कूल की स्थापना के लिए अपना घर ही सौंप दिया था। उन्होंने अलीगढ़ और मथुरा में शिक्षा केंद्रों के निर्माण के लिए खूब आर्थिक मदद की। इस दौरान वह बीएचयू का भी जिक्र करना नहीं भूले। पीएम मोदी ने उत्तराखंड और मणिपुर का भी जिक्र किया, जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।पीएम मोदी ने कहा उत्तराखंड की बसंती देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। बसंती देवी ने अपना पूरा जीवन संघर्षों के बीच जिया। इसी तरह मणिपुर की 77 साल की लौरेम्बम बीनो देवी दशकों से मणिपुर की लीबा टेक्सटाइल का संरक्षण कर रही हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
बापू को किया याद
पीएन ने संबोधन की शुरुआत महात्मा गांधी को याद करके की। कहा कि कहा कि आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि भी है। 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है | आगे कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने गणतन्त्र दिवस भी मनाया। दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झाँकी देखी, उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है। एक परिवर्तन जो आपने देखा होगा अब गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी, यानि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी तक यानि गाँधी जी की पुण्यतिथि तक चलेगा। इंडिया गेट पर नेताजी की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
पीएम ने कहा कि देश ने नेता जी की प्रतिमा लगाने के निर्णय का स्वागत किया, देश के हर कोने से आनंद की जो लहर उठी, हर देशवासी ने जिस प्रकार की भावनाएँ प्रकट की उसे हम कभी भूल नहीं सकते हैं। हमने देखा कि इंडिया गेट के समीप ‘अमर जवान ज्योति’ और पास में ही नेशनल वार मेमोरियल पर प्रज्जवलित ज्योति को एक किया गया। इस भावुक अवसर पर कितने ही देशवासियों और शहीद परिवारों की आँखों में आँसू थे। सच में अमर जवान ज्योति की ही तरह हमारे शहीद उनकी प्रेरणा और उनके योगदान भी अमर हैं। मैं आप सभी से कहूँगा, जब भी अवसर मिले नेशनल वार मेमोरियल जरुर जाएँ। वहां आपको अलग सी ऊर्जा और प्रेरणा का अहसास होगा।
राष्ट्रपति के 'विराट' घोड़े का किया जिक्र
पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अंगरक्षक 'विराट' घोड़े का भी अपने संबोधन में जिक्र किया। विराट इस बार गणंतत्र दिवस में सेवानिवृत्त हो गया। पीएम ने कहा कि भारत के लोगों की यही खूबी है कि हम हर चेतन जीव से प्रेम का संबंध बना लेते हैं। इस वर्ष, आर्मी डे पर घोड़े विराट को सेना प्रमुख द्वारा COAS Commendation Card भी दिया गया। विराट की विराट सेवाओं को देखते हुए, उसकी सेवा-निवृत्ति के बाद उतने ही भव्य तरीक़े से उसे विदाई दी गई। विराट, 2003 में राष्ट्रपति भवन आया था और हर बार गणतंत्र दिवस पर कमांडेट चार्जर के तौर पर परेड को लीड करता था। जब किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का राष्ट्रपति भवन में स्वागत होता था तब भी वो अपनी ये भूमिका निभाता था।
कोरोना की नई वेब से देश सफलता के साथ लड़ रहा
पीएम ने कहा कि कोरोना की नई वेब से देश सफलता पूर्वक लड़ रहा है। अब कोरोना के मामले भी कम होने लगे हैं। लोग सुरक्षित रहें, देश की आर्थिक गतिविधियों की रफ़्तार बनी रहे। हर देशवासी की यही कामना है। पीएम ने कहा कि 20 दिन के भीतर ही एक करोड़ लोगों ने एहतियाती डोज भी ले ली है। अपने देश की वैक्सीन पर देशवासियों का ये भरोसा हमारी बहुत बड़ी ताकत है।
आधा घंटा देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम
मन की बात कार्यक्रम इस बार अपने निर्धारित समय से कुछ देरी से शुरू हुआ। दरअसल, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है। पीएम मोदी ने पहले बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले यह कार्यक्रम हमेशा 11 बजे शुरू होता था।
पीएम आज एनसीडब्ल्यू के स्थापना दिवस समारोह को करेंगे संबोधित
राष्ट्रीय महिला आयोग के 30 वें स्थापना दिवस समारोह को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से संबोधित करेंगे । इस कार्यक्रम का विषय ‘महिलाएं जो बदलाव लाती हैं’ है। इसका लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाना है।
इस आयोजन में राज्य महिला आयोग, राज्य सरकारों के महिला व बाल विकास विभाग, विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों के अलावा शैक्षिक संगठन, महिला उद्यमी तथा व्यवसायिक संघ भाग लेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.