{"_id":"67baba873b239e18af0bb8e7","slug":"mann-ki-baat-on-women-s-day-pm-modi-will-hand-over-his-social-media-accounts-to-inspirational-women-for-a-day-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात: महिला दिवस पर पीएम मोदी करेंगे बड़ी पहल, प्रेरणास्रोत महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया अकाउंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मन की बात: महिला दिवस पर पीएम मोदी करेंगे बड़ी पहल, प्रेरणास्रोत महिलाओं को सौंपेंगे अपना सोशल मीडिया अकाउंट
Sun, 23 Feb 2025 11:35 AM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:35 AM IST
सार
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने कहा कि, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। संविधान सभा में हंसा मेहता जी ने कहा था। पीएम मोदी ने कहा कि इंस्टाग्राम और एक्स को एक दिन के लिए देश की महिलाओं को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
मन की बात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 119 वें एपिसड देश को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने महिला दिवस को लेकर खास चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अगले महीने आने वाले महिला दिवस को लेकर एक खास एलान किया है।
विज्ञापन
अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा कि, 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। सभी विद्याएं देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। संविधान सभा में हंसा मेहता जी ने कहा था। इस दौरान संविधान सभा में हंसा मेहता के संबोधन को भी पीएम मोदी ने देश के साथ साझा किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा कि, साथियों, इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे एक्स और इंस्टाग्राम के अकाउंट उनको देश की कुछ प्रेरणास्रोत महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।
विज्ञापन
A special initiative for Nari Shakti. #MannKiBaat pic.twitter.com/hTtHKgEWd2— PMO India (@PMOIndia) February 23, 2025
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, मंच भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियां और उनकी उपलब्धियों की बात होगी। यदि आप चाहते हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो, नमो एप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से, इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से, पूरी दुनिया तक, अपनी बात पहुंचाएं, तो आइए, इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अद्व्य नारी-शक्ति को सेलिब्रेट करें, सम्मान करें, नमन करें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन