मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी को दी नसीहत, संयम बरत कर आचरण से उदाहरण स्थापित करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को सलाह दी कि उन्हें गैर भाजपा शासित राज्यों के दौरे के दौरान संयम बरतना चाहिए और अपने आचरण के जरिए एक उदाहरण स्थापित करना चाहिए जो प्रधानमंत्री की उनकी नैतिकता के अनुरूप हो।
सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की पुस्तक “फेबल्स ऑफ फ्रैक्चर्ड टाइम्स” के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे जहां जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भी मौजूद थे।
मनमोहन सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि उन्हें संयम बरतते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए।”
My advice to PM is that he should exercise due restraint becoming of the office of PM.When he goes to states which are ruled by parties other than his,I think,has an obligation not to use the type of language which has now become a common practice:Former PM Manmohan Singh (26.11) pic.twitter.com/Dn0hrCDWza
विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 26, 2018
प्रधानमंत्री को ऐसे समय में सलाह देना जब सार्वजनिक बहस का स्तर गिरता जा रहा है खासकर चुनाव के दौरान, इस बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के तौर पर जब भी भाजपा शासित राज्यों का दौरा किया करते थे, उनके मुख्यमंत्रियों के साथ संबंध “बहुत अच्छे” होते थे।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके इस दावे की पुष्टि करेंगे कि संप्रग शासन के दौरान भाजपा शासित राज्यों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया।
वहीं इसी मौके पर 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों की 10वीं बरसी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ समझदार तत्व पनपेंगे।
उन्होंने इस बात पर भी गौर किया कि कश्मीर में जो हो रहा है वह उन पीड़ाओं का संकेत है जिनका कारण इन दोनों देशों के बीच खराब संबंध हैं।
ountry must set an example. He is the prime minister for all the citizens of our country and his conduct must be worthy and consistent with that obligation that he/she has as prime minister: Former PM Manmohan Singh (26.11) #Delhi pic.twitter.com/Q32ut8k4Lz
— ANI (@ANI) November 26, 2018