{"_id":"5d8369138ebc3e93ce4fa5df","slug":"manmohan-singh-plans-to-attack-pakistan-after-mumbai-terror-attack-says-former-uk-pm-david-cameron","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्रिटिश पीएम का दावाः 26\/11 के बाद पाक को सबक सिखाना चाहते थे मनमोहन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पूर्व ब्रिटिश पीएम का दावाः 26/11 के बाद पाक को सबक सिखाना चाहते थे मनमोहन
Thu, 19 Sep 2019 07:44 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने बृहस्पतिवार को अपने संस्मरण का विमोचन किया जिसमें उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘संत पुरुष’ बताया है और कहा है कि सिंह ने उन्हें बताया था कि अगर मुंबई की तरह दूसरा आतंकवादी हमला हुआ तो पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
कैमरन ने ‘फॉर द रिकॉर्ड’ में अपने 52 वर्ष के निजी एवं व्यावसायिक जीवन के घटनाक्रम को लिपिबद्ध किया है और इसमें 2010 से 2016 के बीच का विशेष तौर पर जिक्र है जब वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे। इस दौरान उनके मनमोहन सिंह के साथ पीएम मोदी से भी अच्छे रिश्ते रहे।
विज्ञापन
कैमरन ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मेरे रिश्ते अच्छे रहे। वह संत पुरुष हैं लेकिन भारत के खतरों के प्रति वह कड़ा रुख भी रखते थे। भारत के एक यात्रा के दौरान उन्होंने मुझसे कहा कि मुंबई में 2008 के आतंकवादी हमले की तरह कोई दूसरा आतंकवादी हमला होता है तो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करनी होगी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘भारत के संदर्भ में मैंने कहा था कि हमें आधुनिक सहभागिता की जरूरत है न कि औपनिवेशिक अपराध की भावना के साथ। यह सहभागिता दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के साथ हो। ब्रिटेन के कई सफल व्यवसायी और सांस्कृतिक हस्तियां भारतीय मूल के रहे हैं और इस प्रयास में वे काफी सहायक साबित हो सकते हैं।’
अपने संस्मरण में भारत-ब्रिटेन संबंधों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंजरवेटिव पार्टी के 52 वर्षीय पूर्व नेता ने भारत के दो नेताओं की प्रशंसा की (सिंह और पीएम मोदी)। उन्होंने नवंबर में वेम्बले स्टेडियम में संबोधन के दौरान स्टेज पर पीएम मोदी से गले मिलने की घटना को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘कई क्षण रहे जिसमें वेम्बले स्टेडियम में भारतीय मूल के लोगों की सबसे बड़ी भीड़ का इकट्ठा होना भी शामिल है।’