फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manmohan gets clean chit in Commonwealth Games scam

संसदीय समिति ने माना, राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में मनमोहन दोषी नहीं

Wed, 12 Apr 2017 06:43 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Apr 2017 06:43 AM IST
विज्ञापन
Manmohan gets clean chit in Commonwealth Games scam

वर्ष 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में हुई अनियमितताओं के मामले में संसदीय समिति ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनके कार्यालय को दोषी नहीं माना है। मनमोहन को क्लीन चिट देते हुए संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने उन सभी चर्चाओं का खंडन किया है, जिसमें मनमोहन को दोषी करार दिए जाने की बात है। राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन पर समिति अपनी रिपोर्ट बुधवार 12 अप्रैल को लोकसभा में पेश करेगी। 

विज्ञापन


संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष केवी थॉमस ने कहा है कि कॉमनवेल्थ खेलों के आयोजन पर समिति अपनी रिपोर्ट 12 अप्रैल को लोकसभा में पेश करेगी। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री और उनके कार्यालय के बारे में कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन


तमाम अध्ययन के बाद समिति इस फैसले पर पहुंची है कि मनमोहन सिंह और उनके कार्यालय ने राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में कुछ भी गलत नहीं किया है। अपने कार्यकाल में लोक लेखा समिति के जरिए किए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी देते हुए थॉमस ने कहा कि समिति के अध्यक्ष पद पर उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने समिति को प्रभावी बनाने का प्रयास किया है। थॉमस के अनुसार लोक लेखा समिति की सिफारिशों को मानने के लिए सरकार बाध्य है। बतौर अध्यक्ष उनके कार्यकाल में समिति ने विभिन्न मामलों पर 73 रिपोर्ट दी हैं।


अब थॉमस के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे लोक लेखा समिति के अध्यक्ष बनेंगे। परंपरा के अनुसार लोक लेखा समिति का अध्यक्ष पद विपक्षी पार्टी को दिया जाता है। पहले भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी लगातार चार बार इस समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। बीते तीन बार से थॉमस इस समिति के अध्यक्ष हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed