फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia will remain in jail till the elections, Supreme Court decision will give a big blow to AAP

Manish Sisodia: चुनाव तक जेल में रहेंगे मनीष सिसोदिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से आप को बड़ा झटका

Mon, 30 Oct 2023 12:45 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:45 PM IST
सार

Manish Sisodia: शीर्ष अदालत ने निचली अदालत से कहा है कि वह इस मामले की सुनवाई छह से आठ महीने में पूरी करे। साथ ही सिसोदिया को भी कहा है कि यदि इस मामले की सुनवाई में देरी होती है, तो वे तीन महीने बाद जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं...

विज्ञापन
Manish Sisodia will remain in jail till the elections, Supreme Court decision will give a big blow to AAP
Manish Sisodia - फोटो : Amar Ujala/ Himanshu Bhatt

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने शराब घोटाले में फंसे मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने प्राथमिक तौर पर यह मान लिया है कि शराब घोटाले में 336 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल स्थापित हो रही है। इसका यह अर्थ है कि इस मामले में आम आदमी पार्टी नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी इसी घोटाले में जेल में बंद हैं। इसकी आंच उनके मामले पर भी पड़ सकती है। भाजपा ने कहा है कि अब इस मामले में अरविंद केजरीवाल के भी जेल जाने का समय आ गया है।

विज्ञापन

अदालत ने निचली अदालत से कहा है कि वह इस मामले की सुनवाई छह से आठ महीने में पूरी करे। साथ ही सिसोदिया को भी कहा है कि यदि इस मामले की सुनवाई में देरी होती है, तो वे तीन महीने बाद जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे यह संकेत मिल रहे हैं कि अगला लोकसभा चुनाव होने तक मनीष सिसोदिया को जेल में रहना पड़ सकता है। सिसोदिया पर टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी के दूसरे नेता संजय सिंह को भी राहत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अब इसका असर उनके मामले पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन

दरअसल, इसके पहले की सुनवाई में अदालत ने जांच एजेंसी से यह प्रश्न किया था कि इस मामले में मनी ट्रेल कहां है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा था कि इस मामले में मनी ट्रेल स्थापित नहीं हो रही है। इससे सिसोदिया के जल्द जेल से बाहर आने का अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन आज की सुनवाई में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा मनी ट्रेल को स्वीकार कर लेने से आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार होने का समय आ गय़ा- भाजपा

भाजपा नेता मनोज तिावारी ने सिसोदिया की जमानत खारिज हो जाने के बाद कहा है कि इस मामले के असली गुनहगार अरविंद केजरीवाल हैं। अब उनके गिरफ्तार होने का समय आ गया है। पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के वे सभी नेता जो इस मामले में शामिल हैं, उनके जेल जाने का समय आ गया है। इससे अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के दूसरे नेताओं की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed