{"_id":"605e1f098e4879698c730691","slug":"manish-sisodia-says-teachers-not-only-teach-students-but-also-built-a-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का सम्मान: सिसोदिया ने कहा- बच्चों को केवल पढ़ाते ही नहीं, राष्ट्र निर्माण करते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिक्षकों का सम्मान: सिसोदिया ने कहा- बच्चों को केवल पढ़ाते ही नहीं, राष्ट्र निर्माण करते हैं
Fri, 26 Mar 2021 11:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:21 PM IST
सार
- दिल्ली के 98 शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक अवार्ड, 11 शिक्षकों-अधिकारियों को कोरोना काल में बेहतर काम के लिए मिला पुरस्कार
विज्ञापन
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाने का काम नहीं करते हैं, बल्कि वे एक राष्ट्र का निर्माण करते हैं। अगर किसी राष्ट्र को भविष्य में मजबूत बनना है तो उसे अपने शिक्षकों की बेहतरी के लिए निवेश करना चाहिए। सिसोदिया ने यह बात राजधानी के शिक्षकों को सम्मानित करने के दौरान कही। आज 98 शिक्षकों-प्रिंसिपल को बेहतर शिक्षण कार्य के लिए और 11 शिक्षकों-अधिकारियों को कोरोना काल में बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
शिक्षकों को सम्मानित करने के बाद अपने संबोधन में मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में जो बदलाव दिख रहा है, यह किसी व्यक्ति की उपलब्धि नहीं है। यह एक टीमवर्क है जो शिक्षकों, बच्चों और अभिभावकों ने मिलकर किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली की यह प्रगति जारी रहेगी। आज दिल्ली के बच्चे राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर शिक्षा हासिल कर रहे हैं और दिल्ली के लिए यह गौरव की बात है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने बच्चों की शिक्षा के मूल्यांकन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब तक के प्रयासों से यह साफ हो चुका है कि दिल्ली के बच्चों की शिक्षा उस स्तर की हो रही है जिसकी कल्पना की जा रही थी। लेकिन अब हमें उसके सही मूल्यांकन के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल तीन घंटे की परीक्षा लेकर छात्रों का मूल्यांकन करने की विधि उचित नहीं है। इससे बच्चों की संपूर्ण क्षमता का आकलन नहीं किया जा सकता। इसके लिए हमें उनकी कक्षाओं के दौरान सतत मूल्यांकन की प्रक्रिया विकसित करनी चाहिए। इससे कोई कमी होने पर शिक्षण के दौरान ही सुधार भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन