फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia: congress says, If there is evidence, why has Sisodia not been arrested by cbi

Manish Sisodia: सबूत हैं तो अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हुए सिसोदिया, एलजी-गृह मंत्रालय से अपील करेगी कांग्रेस

Tue, 18 Oct 2022 08:02 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 18 Oct 2022 08:02 PM IST
सार

Manish Sisodia: कांग्रेस नेताओं का मानना है कि शराब व्यवसायियों का कमिशन दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया जाना और बोली में भाग लेने वाली कंपनियों के शुल्क को नियमों से उलट जाकर माफ करना यह बताने के लिए काफी है कि इस मामले में नीतियों में भ्रष्टाचार हुआ है...

विज्ञापन
Manish Sisodia: congress says, If there is evidence, why has Sisodia not been arrested by cbi
Manish Sisodia: सीबीआई ऑफिस जाते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के शराब घोटाले पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जंग छिड़ी हुई है। भाजपा का दावा है कि शराब घोटाले में दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार किया है और इस मामले में मनीष सिसोदिया के खिलाफ ठोस सबूत हैं। लेकिन इन कथित ठोस सबूतों के बाद भी सिसोदिया को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। कांग्रेस को इसमें एक साजिश दिखाई पड़ रही है। कांग्रेस नेता मनीष सिसोदिया पर जांच को अंतिम रूप में पहुंचाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय से अपील करेंगे। इसके बारे में अगले तीन से चार दिनों के बीच रणनीति तैयार कर ली जायेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं का मानना है कि दिल्ली के शराब घोटाले में कुछ मामले बेहद गंभीर हैं और ये पहली दृष्टि में ही अपराध को साबित करते हैं। जैसे शराब व्यवसायियों का कमिशन दो फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी किया जाना और बोली में भाग लेने वाली कंपनियों के शुल्क को नियमों से उलट जाकर माफ करना यह बताने के लिए काफी है कि इस मामले में नीतियों में भ्रष्टाचार हुआ है। इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए भी मनीष सिसोदिया को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। कांग्रेस इसमें एक साजिश देख रही है।

विज्ञापन

गिरफ्तारी क्यों नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि उत्तराखंड में हुए विधानसभा चुनावों के समय ही सभी इस बात को जान रहे थे कि इस मामले में भ्रष्टाचार हुआ है। दिल्ली के हर व्यक्ति को यह पता है कि लाइसेंस देने के लिए भारी भ्रष्टाचार हुआ है। लेकिन इसके बाद भी अब तक सिसोदिया को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी करने की बजाय सिसोदिया को सड़कों पर जुलूस निकालने की अनुमति दी गई। उनके नेता सिसोदिया को भगत सिंह करार दे रहे हैं। संदीप दीक्षित ने सिसोदिया को भगत सिंह बताने का कड़ा विरोध किया और कहा कि यह देश के वीर शहीदों का अपमान है। आम आदमी पार्टी को इस बयान को वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिसोदिया पर कार्रवाई के लिए उपराज्यपाल और गृह मंत्रालय से अपील करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed