फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manish Sisodia challenges JP Nadda to compare government schools run by BJP and AAP

भाजपा और आप में अब शिक्षा मॉडल पर छिड़ी जंग, स्कूलों का मुआयना कर दी बहस की चुनौती

Tue, 02 Jul 2019 08:59 AM IST
अजय सिंह डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Tue, 02 Jul 2019 08:59 AM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia challenges JP Nadda to compare government schools run by BJP and AAP
दिल्ली के सरकारी स्कूल में मनीष सिसोदिया - फोटो : Manish Sisodia Twitter Handle

दिल्ली सरकार अपने ‘शिक्षा मॉडल’ को बाकी सबसे बेहतर बताती रही है। वह इसी के सहारे दोबारा जनता का समर्थन पाने की रणनीति पर भी काम कर रही है। यही कारण है कि उसका शिक्षा मॉडल अब विपक्ष के निशाने पर है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल को फेल बताए जाने पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें चुनौती दी है कि वे किसी भी भाजपा शासित राज्य के स्कूलों से दिल्ली के स्कूलों की तुलना कर लें। उन्हें समझ आ जाएगा कि बेहतर शिक्षा किसे कहते हैं। यह राजनीतिक हमला ऐसे समय में किया जा रहा है जब दोनों दल विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव नए वर्ष की शुरुआत में हो सकते हैं।

विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जेपी नड्डा को अरविंद केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल पर हंसी आ रही है। लेकिन अगर वे भाजपा शासित राज्यों के शिक्षा मॉडल को देखेंगे तो उन्हें रोना आ जाएगा क्योंकि उन राज्यों में शिक्षा की स्थिति बेहद खराब है। अपने शिक्षा मॉडल को सबसे बेहतर बताते हुए सिसोदिया ने कहा कि वे भाजपा नेताओं जेपी नड्डा और विजय गोयल को चुनौती देते हैं कि वे किसी भी भाजपा शासित राज्य के सबसे बेहतरीन 10 स्कूल को चुन लें। दिल्ली सरकार अपने सबसे बेहतर दस स्कूलों को चुन लेती है। इसके बाद दोनों दलों के नेता एक दूसरे के स्कूलों का मुआयना करते हैं। उसके बाद बहस करते हैं कि किस राज्य की शिक्षा की स्थिति बेहतर है और किसके राज्य की शिक्षा की स्थिति रोने के काबिल है।
विज्ञापन


लगातार हमलावर है भाजपा

भारतीय जनता पार्टी 21 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे इस बार वह दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने का ख़्वाब देख रही है। यही कारण है कि उसके नेता अरविन्द केजरीवाल सरकार पर लगातार हमलावर हैं जो अपने शिक्षा और स्वास्थ्य पर किए गए कामों के जरिए सत्ता में वापसी की बात सोच रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को गलत तरीके से आप को वोट देने के लिए प्रेरित कर रही है। उनके मुताबिक इसके लिए बच्चों से उनके अभिभावकों के वोटर कार्ड भी मांगे गए थे जो बेहद गलत काम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed