फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Who is former CRPF chief Kuldeep Singh? Who was made security advisor of violence-hit state

Manipur: कौन हैं CRPF के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह? जिन्हें हिंसाग्रस्त मणिपुर का सुरक्षा सलाहकार बनाया गया

Fri, 05 May 2023 05:27 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Fri, 05 May 2023 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार
1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पिछले साल सितंबर में सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। कुलदीप पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने मार्च 2021 से सितंबर 2022 तक सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में कार्य किया।
loader
Manipur: Who is former CRPF chief Kuldeep Singh? Who was made security advisor of violence-hit state
CRPF के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मणिपुर में हुई हिंसा के बाद कई जिलों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच, सेना ने कहा कि मोरेह और कांगपोकपी में स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। वहीं, राजधानी इंफाल और हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। 


इस बीच मणिपुर सरकार ने गुरुवार को सीआरपीएफ के पूर्व प्रमुख कुलदीप सिंह को अपना सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया। राज्य में मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल करने के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई थी।

वेटरन डे पर सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह
वेटरन डे पर सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह - फोटो : Amar Ujala
कौन हैं कुलदीप सिंह?
1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पिछले साल सितंबर में सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे। कुलदीप पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। उन्होंने मार्च 2021 से सितंबर 2022 तक सीआरपीएफ के महानिदेशक के रूप में कार्य किया। यह जिम्मेदारी उन्हें पश्चिम बंगाल विधानसभा से ठीक पहले दी गई थी।

पौधारोपण करते कुलदीप सिंह
पौधारोपण करते कुलदीप सिंह - फोटो : Agency
एनआईए डीजी के तौर पर भी कर चुके हैं काम
इससे पहले वह बल में ही मध्य क्षेत्र के विशेष महानिदेशक पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्हें एक अतिरिक्त प्रभार में, मई 2021 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक बनाया गया था। मणिपुर सरकार द्वारा नियुक्त के साथ ही सिंह इंफाल पहुंच गए हैं।

Kuldeep Singh DG CRPF
Kuldeep Singh DG CRPF - फोटो : सोशल मीडिया
यूपीएससी ने पश्चिम बंगाल डीजीपी के लिए सुझाया था नाम 
दिसंबर 2021 में यूपीएससी के नेतृत्व वाले पैनल ने पश्चिम बंगाल सरकार को पुलिस बल के प्रमुख (एचओपीएफ) के उम्मीदवारों के रूप में तीन नाम भेजे थे। दरअसल, राज्य और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध के कारण पिछले चार महीनों से राज्य में पूर्णकालिक डीजीपी नहीं था। जानकारी के अनुसार, यूपीएससी द्वारा प्रदान किए गए नामों में तत्कालीन डीजी सीआरपीएफ कुलदीप सिंह भी थे।

मणिपुर हिंसा
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI
अभी क्या हैं राज्य में हालात?
भारतीय सेना ने बताया कि अब मणिपुर में हालात नियंत्रण में हैं। वायु सेना ने C17 ग्लोबमास्टर और AN 32 वायुयानों से लगातार दो दिन असम में उड़ानें भरीं। प्रभावित क्षेत्रों से सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रात भर उड़ानें भरी गईं। वहीं, चुराचांदपुर और अन्य संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च जारी है। 

इससे पहले, मणिपुर सरकार ने गुरुवार को अत्यधिक गंभीर मामलों में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया था। हिंसा के बीच भाजपा विधायक वुंगजगिन वाल्टे पर गुरुवार को इंफाल में भीड़ ने उस समय हमला किया जब वह मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ बैठक के बाद राज्य सचिवालय से लौट रहे थे। फेरजोल जिले के थानलोन से तीन बार के विधायक वाल्टे इंफाल में अपने आधिकारिक आवास की ओर जा रहे थे जब यह हमला हुआ।

मणिपुर हिंसा
मणिपुर हिंसा - फोटो : ANI
स्थिति को काबू करने के लिए क्या कदम उठाए गए?
राज्यभर में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को तत्काल प्रभाव से पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। आठ जिलों में कर्फ्यू लगाए गए हैं। विभिन्न इलाकों में सेना की तैनाती की गई है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है और कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हिंसा के कारण 9,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। 

वहीं, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेनों की आवाजाही पर अस्थाई रोक लगा दी है। एनएफ रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे के अनुसार, हालात जबतक सही नहीं हो जाते हैं, तब तक कोई ट्रेन मणिपुर में प्रवेश नहीं करेगी। वहीं, भारतीय रेलवे ने बताया कि चार ट्रेनों को रद्द किया गया है। यह फैसला फिलहाल दो दिन (5 और 6 मई) के लिए लिया गया है।

Chief Minister Manik Saha
Chief Minister Manik Saha - फोटो : ANI
त्रिपुरा सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 
इस बीच, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हेल्पलाइन नंबर जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि त्रिपुरा सरकार ने मणिपुर में हाल की घटनाओं के संबंध में त्रिपुरा के निवासियों को 24x7 आधार पर सहायता प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media
असम सरकार ने समर्थन देने की घोषणा की
इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मणिपुर संकट पर चिंता जताई है और राज्य की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हाल की घटनाओं से प्रभावित कई परिवारों ने असम में शरण ली है। मैंने कछार के जिला प्रशासन से इन परिवारों की देखभाल करने का अनुरोध किया है। मैं मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के साथ भी लगातार संपर्क में हूं और इस संकट की घड़ी में असम सरकार ने पूरा समर्थन देने का संकल्प लिया है।

पेमा खांडू, मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश
पेमा खांडू, मुख्यमंत्री अरुणाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
छात्रों को निकालेंगे सुरक्षित बाहर: अरुणाचल प्रदेश सीएम
अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने बताया कि प्रदेश सरकार मणिपुर सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हम लगातार अपने छात्रों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए उनके संपर्क में है। मणिपुर से छात्रों की सुरक्षित निकालने  के लिए आयुक्त सीएमओ की देखरेख में एक समन्वय समिति भी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed