Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence Ukhrul district tensions law and order Manipur houses set on fire community conflict

Manipur Unrest: मणिपुर के उखरुल में फिर भड़की हिंसा; 21 घर जलाए, शांति बहाली की कोशिश में जुटा प्रशासन

Mon, 09 Feb 2026 06:44 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 09 Feb 2026 06:44 PM IST
सार

मणिपुर के उखरुल में मामूली विवाद के बाद भड़की हिंसा में अब तक 21 घर जल चुके हैं। हथियारबंद बदमाशों की फायरिंग के बाद कई ग्रामीणों ने पलायन किया है। प्रशासन ने सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शांति बहाली की कोशिशों में जुटे हैं और लोगों से संयम बरतने को कहा है।

विज्ञापन
Manipur violence Ukhrul district tensions law and order Manipur houses set on fire community conflict
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के उखरुल जिले में सोमवार दोपहर को एक बार फिर हिंसा भड़क गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हिंसा तब भड़की जब कथित तौर पर हथियारबंद बदमाशों ने लिटन सरेखोंग गांव में कई घरों को आग लगा दी। इस दौरान हमलावरों ने हवा में गोलियां भी चलाईं। इस डर से ग्रामीण अपना जरूरी सामान लेकर पड़ोसी जिले कांगपोकपी के सुरक्षित इलाकों में चले गए हैं। कई तांगखुल ग्रामीणों ने भी अपना घर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


क्या है मामला?
इस हिंसा की शुरुआत शनिवार रात को हुई थी। तब लिटन गांव में सात-आठ लोगों ने तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया था। हालांकि, पीड़ित पक्ष और गांव के मुखिया ने आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया था। रविवार को इस पर एक बैठक होनी थी, लेकिन वह बैठक नहीं हो पाई।
विज्ञापन


इसके बजाय, पास के सिकिबुंग गांव के लोगों ने लिटन सरेखोंग के मुखिया के घर पर हमला कर दिया। खबरों के मुताबिक, ग्रामीणों ने पुलिस स्टेशन के पास फायरिंग भी की। रविवार रात को दो समूहों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके बाद प्रशासन ने पाबंदी लगा दी। इसके बाद सोमवार आधी रात को तांगखुल नागा समुदाय के घरों में आग लगा दी गई। इसका आरोप कुकी उग्रवादियों पर लगा है। इसके बाद कुकी समुदाय के भी कुछ घर जलाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मणिपुर में दो आदिवासी समूहों के बीच हिंसक झड़प: उखरुल में पत्थरबाजी और फायरिंग, प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

क्या बोले राज्य मंत्री?
राज्य मंत्री गोविंददास कोंथौजम ने बताया कि हालात बहुत तनावपूर्ण हैं। सोमवार सुबह तक 17 घर जले थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 21 हो गई है। उपमुख्यमंत्री एल डिखो मौके पर मौजूद हैं और लोगों से बात कर रहे हैं। शांति बहाल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।


लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
शांति के लिए एक बड़ी बैठक भी हुई। इसमें तांगखुल नागा लॉन्ग, असम राइफल्स के अधिकारी, विधायक और कुकी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष शांति चाहते हैं और हिंसा रुकनी चाहिए। उन्होंने इसे कुछ लोगों की शरारत बताया और इसे बड़ा रूप न देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने घायलों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने सभी समुदायों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है और घायलों को पूरी मदद दी जाएगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed