फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence: Tipra Motha chief Deb Barma arranged flight tickets for the return of Tripura students

मणिपुर हिंसा : त्रिपुरा के छात्रों की वापसी के लिए तिपरा मोथा प्रमुख देब बर्मा ने की फ्लाइट टिकट की व्यवस्था

Sat, 06 May 2023 10:35 PM IST
देव कश्यप एन. अर्जुन, गुवाहाटी।
एन. अर्जुन, गुवाहाटी। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 06 May 2023 10:35 PM IST
सार

देब बर्मा ने बताया कि मणिपुर में फंसे विद्यार्थियों ने हमसे संपर्क किया। मैंने एक पल भी गंवाए बिना विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया। इसके बाद मैंने अपने पैसों से 50 विद्यार्थियों के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की। वे सीधे मणिपुर से त्रिपुरा आएंगे।

विज्ञापन
Manipur violence: Tipra Motha chief Deb Barma arranged flight tickets for the return of Tripura students
तिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर हिंसा में फंसे त्रिपुरा के विद्यार्थियों की वासपी के लिए तिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत बिक्रम माणिक्य देब बर्मा ने पचास विद्यार्थियों के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की है। साथ ही तिपरा मोथा ने कहा है कि अगर राज्य के अन्य विद्यार्थी भी उनसे संपर्क करते हैं तो वे उनकी निकासी के लिए सारी व्यवस्था करेंगे। अमर उजाला के साथ खास बातचीत करते हुए देब बर्मा ने कहा, हमने सरकार से पहले अपने लोगों के लिए कदम उठाया है।

विज्ञापन


देब बर्मा ने बताया कि मणिपुर में फंसे विद्यार्थियों ने हमसे संपर्क किया। मैंने एक पल भी गंवाए बिना विद्यार्थियों की सुरक्षित वापसी का भरोसा दिया। इसके बाद मैंने अपने पैसों से 50 विद्यार्थियों के लिए हवाई टिकट की व्यवस्था की। वे सीधे मणिपुर से त्रिपुरा आएंगे। उनकी यात्रा का पूरा खर्च मैंने अपनी ओर से उठाया है। कठिन समय में हमारे लोगों के लिए खड़ा होना मेरा पहला फर्ज है।
विज्ञापन


मोथा प्रमुख ने आगे कहा कि सभी छात्र सात मई को वापस त्रिपुरा लौट आएंगे और आने वाले दिनों में अगर जरूरत पड़ी तो वह और लोगों की मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, वैसे तो यह काम सरकार का है, लेकिन जब हमारे बच्चों ने हमसे संपर्क किया तो हमने आगे बढ़कर उनकी मदद की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देब बर्मा ने कहा, बुरे समय में लोगों को राजनीति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। मेरे बुरे दिनों में टिपरासा के लोगों ने मुझे बहुत समर्थन दिया और यह मेरा कर्तव्य है कि मैं उनकी आगे बढ़ कर मदद करूं।


मेघालय सरकार ने कहा कि राज्य से छात्रों/नागरिकों के स्थानांतरण की निगरानी करने और छात्रों के लिए सुरक्षित यात्रा के लिए स्थानीय सहायता की व्यवस्था करने के लिए इंफाल में यात्रा करने और रहने के लिए मेघालय सरकार द्वारा दो अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed