फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur violence security forces recover firearms ammunition in various districts installs 123 checkpoints

Manipur: मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद, पुलिस ने बताया राज्य में हालात तनावपूर्ण

Fri, 25 Aug 2023 10:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Aug 2023 10:56 AM IST
सार

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और फर्जी वीडियो का सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।

विज्ञापन
manipur violence security forces recover firearms ammunition in various districts installs 123 checkpoints
मणिपुर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

मणिपुर में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। मणिपुर पुलिस का कहना है कि राज्य के हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न जगहों से चार बंदूकें, 38 गोला-बारूद और आठ बम बरामद किए गए हैं। इनके अलावा पुलिस ने काकचिंग, कांगपोकपी और थाउबल जिलों में भी पुलिस ने सर्च अभियान चलाए।
विज्ञापन


राज्य में हालात तनावपूर्ण
पुलिस का कहना है कि बीते 24 घंटे में राज्य में हालात तनावपूर्ण थे और इस दौरान कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने इकट्ठा होने की कोशिश की। पुलिस ने मणिपुर में अलग-अलग  जिलों में 123 चेकपॉइंट बनाए गए हैं। पुलिस ने विभिन्न जिलों से 1581 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और फर्जी वीडियो का सोशल मीडिया पर शेयर ना करें। पुलिस ने एक नंबर 9233522822 जारी किया है, जिस पर लोग अफवाहों के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से ये भी अपील की है कि पुलिस और सुरक्षाबलों से लूटे गए हथियार और गोला बारूद वह अपने नजदीकी पुलिस थाने में जमा करा दें। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई
मणिपुर के शिक्षा मंत्री आरके रंजन सिंह ने कहा है कि 'उन्हें कुछ खबरें मिली थी कि इंफाल में पासपोर्ट सेवा केंद्र बंद हैं। ऐसे में मैं लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि इंफाल में हिंसा भड़कने और इंटरनेट पर प्रतिबंध के बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र को बंद कर दिया गया था। हालांकि आपात स्थिति में संबंधित व्यक्ति से विनती करने के बाद गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से भी नए पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। अब हालात नियंत्रण में है और कई जगहों पर इंटरनेट भी काम कर रहा है। ऐसे में मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed