फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur violence: Nightmare for security forces in Manipur, Arms and ammo in the hands of miscreants

मणिपुर हिंसा: बदमाश हुए बैखोफ, सेना से ही हथियार और बारूद छीनने की कोशिश, जवानों पर हमलों को दे रहे अंजाम

Tue, 30 May 2023 08:29 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मणिपुर Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 30 May 2023 08:29 AM IST
सार

मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़कने के बाद बदमाश सक्रिय हो गए है। तब से लोग इंफाल में सुरक्षा प्रतिष्ठानों से हथियार कब्जाने में लगे हुए है। इसी क्रम में, सोमवार को करीब 100 से अधिक लोग इंफाल पूर्व में 7वीं बटालियन मणिपुर राइफल्स के गेट पर एकत्र हुए। 

विज्ञापन
manipur violence: Nightmare for security forces in Manipur, Arms and ammo in the hands of miscreants
Manipur violence - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। जब लगता है कि माहौल में शांति आ रही है, तभी एक और डरावनी रिपोर्ट सामने आ जाती है। अब खबर आ रही है कि हिंसा वाले राज्य में बदमाशों बैखोफ हो गए हैं। वह हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। हिंसक तत्व सेना को भी अपना निशाना बना रहे हैं। 

विज्ञापन

फिर भड़की हिंसा, तो सामने आया ये सच

सूत्रों के अनुसार, 27 और 28 मई की रात को एक बार फिर हिंसा भड़कने के बाद बदमाश सक्रिय हो गए है। तब से लोग इंफाल में सुरक्षा प्रतिष्ठानों से हथियार कब्जाने में लगे हुए है। इसी क्रम में, सोमवार को करीब 100 से अधिक लोग इंफाल पूर्व में 7वीं बटालियन मणिपुर राइफल्स के गेट पर एकत्र हुए। हालांकि, सेना ने इन लोगों को तितर-बितर कर दिया। वहीं, पोरोमपत पुलिस थाने में भी बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और हथियार लेने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे ये भीड़ नाकाम रही। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं, हिंसा के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने कई जगहों से हथियार भी बरामद किए हैं। साथ ही, इंफाल वेस्ट के इंगोरोक चिंगमंग में सोमवार दोपहर को भी गोलीबारी हुई, जो देर शाम तक जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 22 को दबोचा

रिपोर्ट के अनुसार, सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कई हथियारबंद बदमाश इंफाल पूर्वी जिले के सनसाबी, ग्वालताबी और शाबुनखोल में घरों को जलाने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाया और 22 लोगों को मौके पर दबोच लिया। अधिकारी ने कहा कि जब हथियार बरामद किए गए, तो ज्ञात हुआ कि इन बदमाशों पर अधिकतर सेना के हथियार थे। कोहिमा और इम्फाल के पीआरओ (रक्षा) के अनुसार, इन बदमाशों से पांच बारह बोर डबल बैरल राइफलें, तीन सिंगल बैरल राइफलें, डबल बोर के साथ एक देश में बने हथियार और एक थूथन लोडेड राइफल बरामद की गई है।


इसके अलावा, रविवार की रात न्यू चेकॉन से पकड़े गए तीन लोगों के पास से मैगजीन के साथ एक इंसास राइफल, 5.56 मिमी गोला बारूद के 60 राउंड, एक चीनी हथगोला और एक डेटोनेटर बरामद किया गया।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

गौरतलब है, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने बताया था कि करीब 40 कूकी आतंकवादी, जो लोगों को अपना निशाना बना रहे थे, सुरक्षा बलों द्वारा अब तक मारे जा चुके हैं। सीएम के ये बयान के एक दिन बाद आई रिपोर्ट से साफ है कि राज्य में हिंसा बढ़ती ही जा रही है। इस बीच, मणिपुर सरकार ने एक आदेश जारी किया है कि अगर कोई गलत जानकारी और अफवाहें फैलाता पाया गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed