{"_id":"66dfd5ecd7cbb6403e09ba8f","slug":"manipur-violence-news-woman-killed-after-getting-caught-in-crossfire-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: पिछले साल भड़की हिंसा की आग बरकरार, दो समूहों के बीच गोलीबारी-बमबाजी के बीच फंसकर महिला की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: पिछले साल भड़की हिंसा की आग बरकरार, दो समूहों के बीच गोलीबारी-बमबाजी के बीच फंसकर महिला की मौत
Tue, 10 Sep 2024 10:45 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Tue, 10 Sep 2024 10:45 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात सुदूरवर्ती थांगबुह गांव की है। यहां के कुछ घरों में आग लगा दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को पास के जंगलों में भागना पड़ा।
विज्ञापन
मणिपुर हिंसा
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर पिछले साल से हिंसा की आग में सुलग रहा है। कुकी और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई हिंसा को एक साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन अभी तक हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। शांति बहाली के दावे धराशाई हो रहे हैं। अब कांगपोकपी जिले में दो सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी और बमबाजी में फंसने के बाद 46 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार को हुई झड़प
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात सुदूरवर्ती थांगबुह गांव की है। यहां के कुछ घरों में आग लगा दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को पास के जंगलों में भागना पड़ा। हालांकि, महिला दोनों समूहों की झड़प में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नेमजाखोल लुंगदीम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बम का किया गया इस्तेमाल
अधिकारी ने बताया कि चूड़ाचांदपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के दौरान बड़ी संख्या में शक्तिशाली बम का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
सेना और आतंकवादियों के बीच भी मुठभेड़
उन्होंने बताया कि इस झड़प के अलावा, रात में पास के एक स्कूल में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी की भी खबर सामने आई। हालांकि, इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।