फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur violence firing in Tengnoupal district two person died around 50 injured

मणिपुर में फिर हिंसा: दो गुटों के बीच गोलीबारी में दो की मौत, 45 जख्मी; घायलों में असम राइफल्स जवान भी शामिल

Fri, 08 Sep 2023 05:39 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 08 Sep 2023 05:39 PM IST
सार

गोलीबारी की घटना के बारे में सुनकर थौबल और काकचिन जिले से बड़ी संख्या में लोगों का एक झुण्ड  पैलेल पहुंचा, लेकिन असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें रोक लिया। दो समूहों के बीच इस झड़प में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Manipur violence firing in Tengnoupal district two person died around 50 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मणिपुर के  तेंगनौपाल जिले के पैलेल में दो अलग-अलग गोलीबारियों में दो की मौत तो वहीं 50 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार को गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि पैलेल में सुबह के करीब छह बजे अज्ञात पुरुषों के दो समूहों के बीच गोलीबारी शुरू हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


व्यक्ति को तुरंत ककचिंग के जीवन अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गोली लगने से घायल व्यक्ति को इंफाल क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्थानांतरित किया गया। फिलहाल व्यक्ति की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


गोलीबारी की घटना के बारे में सुनकर थौबल और काकचिन जिले से बड़ी संख्या में लोगों का एक झुण्ड  पैलेल पहुंचा, लेकिन असम राइफल्स के जवानों ने उन्हें रोक लिया। दो समूहों के बीच इस झड़प में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति को शांत करने के लिए असम राइफल्स के जवानों ने आंशू गैस के गोले दागे, जिसके बाद करीब 50 महिलाएं घायल हुई। घायलों में असम राइफल्स के जवान भी शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंफाल से पैलेल की तरफ जा रहे आरएएफ कर्मियों के दल को स्थानीय लोगों ने थौबल में रोक दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 


बुधवार को हजारों प्रदर्शनकारी बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में इकट्ठा हुए। वे सभी तोरबुंग में अपने घरों तक पहुंचने के लिए सेना के बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश भी की, जिसके बाद एहतियात के तौर पर मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed