फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence Conspiracy to terrorize Manipur failed huge amount of arms and ammunition recovered

Manipur Violence: मणिपुर को दहलाने की साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

Sat, 03 Jun 2023 09:57 PM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 03 Jun 2023 09:57 PM IST
सार

शनिवार सुबह से सेना और सुरक्षाबलों के जवानों ने लूटे गए हथियार और छिपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए अभियान को शुरू किया। छीने गए हथियारों की बरामदगी के लिए संयुक्त रणनीति के हिस्से के रूप में, ये ऑपरेशन शांति बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
Manipur Violence Conspiracy to terrorize Manipur failed huge amount of arms and ammunition recovered
भारतीय सुरक्षाबल। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर को दहलाने की कोशिश को भारतीय सेना और सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। सेना, असम राइफल्स और सीएपीएफ ने एक साथ शनिवार को पूरे मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सेना ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि लूटे गए हथियार और छिपाए गए हथियारों और गोला बारूद की बरामदगी हो सके। गृहमंत्री के चार दिनों की दौरे के बाद इसे शांति बहाली की दिशा में उठाए कदम के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


ऑपरेशन शांति बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सेना ने शुक्रवार को ही इसकी पूरी प्लानिंग की थी। उसके बाद शनिवार सुबह से सेना और सुरक्षाबलों के जवानों ने लूटे गए हथियार और छिपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए अभियान को शुरू किया। छीने गए हथियारों की बरामदगी के लिए संयुक्त रणनीति के हिस्से के रूप में, ये ऑपरेशन शांति बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है और यह अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

विज्ञापन

जंगी सामान बरामद किए हैं
जानकारी के मुताबिक, पूरे अभियान को ड्रोन और क्वाडकॉप्टरों की निगरानी में अंजाम दिया जा रहा है। अभियानों में अब तक 40 हथियार (ज्यादातर स्वचालित), मोर्टार, गोला-बारूद और अन्य जंगी सामान बरामद किए गए हैं। इन ऑपरेशनों के संचालन के दौरान, सेना और सुरक्षाबलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए थे कि स्थानीय लोगों को परेशान न किया जाए और व्यक्तिगत सुरक्षा और सुरक्षा बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed