फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Violence arms robbery 500 miscreants in 45 vehicles 500 AK LMG INSAS MP5 22000 bullets Robbed

मणिपुर में हथियार लूटने की कहानी: 45 गाड़ियों में 500 उपद्रवी; ले गए 500 AK, LMG, INSAS, MP5 और 22000 गोलियां

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 04 Aug 2023 11:40 AM IST
सार

गुरुवार को नरसेना में स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन 'आईआरबी' 2 के हेडक्वार्टर से जो हथियार लूटे गए हैं, उनमें स्वचालित हथियार भी शामिल हैं। हथियारों के साथ ही भारी संख्या में मैगजीन और गोला बारूद भी लूटा गया है।

विज्ञापन
Manipur Violence arms robbery 500 miscreants in 45 vehicles 500 AK LMG INSAS MP5 22000 bullets Robbed
Manipur Clash - फोटो : Social Media

विस्तार

मणिपुर में तीन अगस्त की सुबह बिश्नुपुर जिले के नरसेना में स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन 'आईआरबी' 2 के हेडक्वार्टर से लगभग 500 उपद्रवियों ने 400 से अधिक घातक हथियार लूट लिए हैं। 45 गाड़ियों में सवार होकर और पैदल आए उपद्रवियों की कुल संख्या 500 रही थी। इस लूट को अंजाम देने में केवल 30 मिनट लगे। उपद्रवियों ने 22000 से अधिक गोलियां भी लूट ली। इसके अलावा जो घातक हथियार लूटे गए हैं, उपद्रवी बड़ी संख्या में उनकी मैगजीन भी साथ ले गए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, ये सुबह पौने दस बजे की घटना है। सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए 327 राउंड फायर किए। आंसू गैस के बीस गोले छोड़े गए, मगर उपद्रवियों का रास्ता नहीं रोका जा सका। सवाल उठता है कि मणिपुर में अधिकांश हिस्सों में सेना, असम राइफल, अर्धसैनिक बल और लोकल पुलिस की तैनाती के बावजूद उपद्रवी, आसानी से हथियार लूटने में कामयाब हो जाते हैं। 
विज्ञापन


मणिपुर में तीन मई से जारी हिंसा पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। सात मई से पहले जो हिंसा हुई थी, उसमें करीब 46 सौ हथियार लूटे गए थे। उनमें एके 47, एलएमजी, इनसास और कार्बाइन जैसे घातक हथियार भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर में अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान उपद्रवियों से अपील की थी कि वे बिना किसी देरी के लूटे गए हथियार जमा करा दें। इसके बाद तलाशी होगी और जिन लोगों के पास हथियार मिलेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक करीब 1200 हथियार ही वापस आ सके हैं। मणिपुर में तीन दर्जन स्थानों से हथियार लूटे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुवार को नरसेना में स्थित इंडिया रिजर्व बटालियन 'आईआरबी' 2 के हेडक्वार्टर से जो हथियार लूटे गए हैं, उनमें स्वचालित हथियार भी शामिल हैं। हथियारों के साथ ही भारी संख्या में मैगजीन और गोला बारूद भी लूटा गया है। जिस तरह से यह लूट हुई है, उससे कई सवाल खड़े होते हैं। उपद्रवी जानते थे कि कोत 'हथियार घर' कहां पर है। वे सीधे ही वहां तक पहुंच जाते हैं। पांच सौ उवद्रवियों में से केवल 75 लोगों की टीम हथियारों तक पहुंचती है। बाकी लोग भीड़ के रूप में आईआरबी परिसर को घेरे रहते हैं। 

पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों को हटाने के लिए 327 राउंड फायर और आंसू गैस के बीस गोले छोड़े गए। हालांकि, वे उपद्रवियों को हथियारों तक पहुंचने और उन्हें गाड़ियों में भर कर ले जाने से नहीं रोक सके। जिस समय यह लूट हो रही थी, कोई दूसरी फोर्स मौके पर नहीं पहुंची, ये भी एक सवाल खड़ा हो रहा है। 

AK राइफल और एक्स केलिबर राइफल भी लूट ली 

  • एके राइफल- 1 
  • एके राइफल की मैगजीन- 4 
  • घातक राइफल- 3 
  • घातक राइफल मैगजीन- 9  
  • एक्स केलिबर राइफल- 3 
  • एक्स केलिबर राइफल मैगजीन- 33 
  • 5.56 एमएम इनसास राइफल- 25 
  • 5.56 एमएम इनसास राइफल मैगजीन- 66 
  • 5.56 एमएम इनसास एलएमजी- 5 
  • 5.56 एमएम इनसास एलएमजी मैगजीन- 48 


एसएलआर व एसएमसी कारबाइन मैगजीन भी ले गए 

  • एमपी-5 कारबाइन- 5 
  • एमपी-5 कारबाइन मैगजीन- 10 
  • 9 एमएम पिस्टल- 16 
  • 9 एमएम पिस्टल मैगजीन- 37 
  • 7.62 एमएम एसएलआर-  195 
  • 7.62 एमएम एसएलआर मैगजीन- 369 
  • एसएमसी कारबाइन- 21 
  • एसएमसी कारबाइन मैगजीन- 68 
  • 7.62 एमएम एलएमजी- 3 
  • 7.62 एमएम एलएमजी मैगजीन- 24 
  • स्पेयर बैरल- 5 
  • .303 एलएमजी- 1 


डे लाइट टेलीस्कॉप इनसास एलएमजी लूटी

  • स्पेयर बैरल- 2 
  • 51 एमएम मोर्टार- 3
  • नंबर 36 हैंड ग्रेनेड- 124 
  • 4 सेक. डेटोनेटर- 74 
  • 7 सेक. डेटोनेटर- 50 
  • एएमओजीएच कारबाइन- 4 
  • एएमओजीएच कारबाइन मैगजीन-12 
  • वीएल पिस्तोल-1 
  • लेजर ऐम प्वाइंट-4 
  • डे लाइट टेलीस्कॉप इनसास एलएमजी-1 
  • बीपी जैकेट लाइट वेट-25 
  • केवलर-23 


वीएल कारतूस इल्यूमिनेटिंग और 2 मोर्टार भी ले गए 

  • 51 एमएम एचई बम-81 
  • वीएल  कारतूस रेड-12 
  • वीएल कारतूस इल्यूमिनेटिंग-12 
  • वीएल कारतूस ग्रीन-12 
  • जीएफ राइफल-23 
  • .22 राइफल-2 
  • मोर्टार- 2 
  • बेनोट विद् स्केबर्ड फॉर एके राइफल-70 
  • बेनोट विद् स्केबर्ड फॉर इनसास राइफल-25 
  • बेनोट विद् स्केबर्ड फॉर घातक राइफल-4 
  • बेनोट विद् स्केबर्ड फॉर एसएलआर राइफल-16 
  • टियर गैस गन-1 
  • बिनोकूलर केनन-1 
  • विभिन्न हथियारों में इस्तेमाल होने वाली 20000 गोलियां 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed