फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur violance situation under control essemtial supply convoy reach imphal valley indian army

Manipur: मणिपुर में तेजी से सुधर रहे हालात, सेना की सुरक्षा में पहुंचाया गया राशन और अन्य जरूरी सामान

Thu, 18 May 2023 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 18 May 2023 01:45 PM IST
सार

सड़कें अवरुद्ध होने और ट्रांसपोर्टर्स के डर के चलते राज्य में इंफाल घाटी में राशन और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 

विज्ञापन
manipur violance situation under control essemtial supply convoy reach imphal valley indian army
इंफाल में राशन की हुई सप्लाई - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में हिंसा के बाद अब हालात थोड़े नियंत्रण में लग रहे हैं। हाल ही में सेना की सुरक्षा में राशन और अन्य जरूरी सामान का काफिला राजधानी इंफाल पहुंचाया गया। हिंसा के चलते इंफाल घाटी में राशन की किल्लत हो गई थी। जिसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला और सभी जरूरी सामान का एक काफिला इंफाल घाटी पहुंचाया। सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 
विज्ञापन


हिंसा के चलते बंद थी सप्लाई
बता दें कि मणिपुर में मैती समुदाय के जनजातीय आरक्षण की मांग के विरोध में बीते दिनों मणिपुर में हिंसा शुरू हुई थी। इस दौरान 50 से ज्यादा लोग मारे गए और जगह जगह आगजनी हुई। राज्य से बड़ी संख्या में लोगों का पलायन भी हुआ है। हालात को देखते हुए राज्य में सेना तैनात है। सड़कें अवरुद्ध होने और ट्रांसपोर्टर्स के डर के चलते राज्य में इंफाल घाटी में राशन और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई नहीं हो पा रही थी। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


असम राइफल्स की सुरक्षा में पहुंचाया गया राशन
भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि 15 मई को 28 वाहनों के काफिले को, जिनमें ट्रक, जिनमें चावल, चीनी और दालें भरी थीं, तेल के टैंकर, जेसीबी शामिल थीं। उन्हें सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस की सुरक्षा में नोनी से इंफाल पहुंचाया गया। असम राइफल्स ने काफिले को सुरक्षित आवाजाही मुहैया कराई और काफिले की सुरक्षा में जगह-जगह सैनिक तैनात किए गए। दोपहर तक यह काफिला सुरक्षित इंफाल पहुंच गया। सेना ने बताया कि अनमैन्ड एरियल व्हीकल के जरिए भी काफिले की निगरानी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद 16-17 मई को भी करीब 100 वाहनों की आवाजाही नेशनल हाईवे 37 पर हुई है। भारतीय सेना का कहना है कि राज्य में शांति व्यवस्था बहाल करने की दिशा में ये भी एक अहम कदम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed