फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Updates rehabilitation of people displaced during violence CM N Biren Singh said this

Manipur: मणिपुर हिंसा के दौरान विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास के लिए बड़ा एलान; बीरेन सिंह ने कही यह बात

Thu, 19 Oct 2023 04:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 19 Oct 2023 04:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि नष्ट हुए घरों में से पक्के घरों के पुनर्निर्माण के लिए 10 लाख और कच्चे घरों के पुनर्निर्माण के लिए पांच लाख रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत ये राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन
Manipur Updates rehabilitation of people displaced during violence CM N Biren Singh said this
सीएम बीरेन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर हिंसा के दौरान विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास पर मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि नष्ट हुए घरों में से पक्के घरों के पुनर्निर्माण के लिए 10 लाख और कच्चे घरों के पुनर्निर्माण के लिए पांच लाख रुपये दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत ये राशि दी जाएगी। इसके अलावा 'एक परिवार एक आजीविका' के तहत प्रत्येक संकटग्रस्त परिवार को सुविधा दी जाएगी। इस राशि को 10 लाख रुपये तक बढ़ाया जा सकता है जो सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


लूटे गए हथियारों में से अब तक केवल 1350 ही हुए बरामद: बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है कि राज्य में हिंसा के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों के शस्त्रागारों से लूटे गए 5669 हथियारों में से अब तक केवल 1350 ही बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों और पुलिस ने राज्य भर में संवेदनशील स्थानों पर चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों में 1350 हथियार बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। मुख्यमंत्री गुरुवार को इंफाल के प्रथम मणिपुर राइफल्स परेड ग्राउंड में 132वें मणिपुर पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ हथियार और गोला-बारूद वापस कर दिए गए
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस के शस्त्रागारों से लूटे गए कुछ हथियार और गोला-बारूद वापस कर दिए गए, जबकि कई पहाड़ी और घाटी दोनों जिलों से सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान बरामद किए गए।

क्या है मामला?
उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही सुरक्षा बलों और मणिपुर पुलिस ने कांगपोकपी जिले के फैजॉल और के मोलजोल गांवों से भारी हथिायर बरामद की थी। सिंह ने दावा किया कि मणिपुर सरकार द्वारा की गई अपील के जवाब में, कई लोगों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर भरोसा जताते हुए स्वेच्छा से हथियार वापस कर दिए हैं। उन्होंने एक बार फिर से लोगों से अपील की, जिनके पास अवैध हथियार और हथियार हैं, वे उन्हें राज्य सरकार को वापस कर दें। उन्होंने कहा कि स्वेच्छा से लूटे गए हथियार सरेंडर करने वालों के खिलाफ कोई मामला या प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed