{"_id":"67e3b06d1bb40ae75d030526","slug":"manipur-security-forces-conducted-joint-operation-huge-amount-of-arms-and-ammunition-recovered-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
Wed, 26 Mar 2025 01:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:14 PM IST
सार
मणिपुर में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। संयुक्त अभियान में यह हथियार बरामद किए गए हैं। अभियान ककचिंग जिले के मोलटिनचैन में असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया। इसके अलावा सेनापति जिले के हेंबंग और इंफाल पूर्व जिले के सगोलमंग से भी हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
मणिपुर में हथियार बरामद
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना और असम राइफल्स की फॉर्मेशन ने स्पीयर कोर के तहत पिछले तीन दिनों में मणिपुर के ककचिंग, इम्फाल पश्चिम, इम्फाल पूर्व, सेनापति और बिष्णुपुर जिलों में खुफिया सूचना पर संयुक्त ऑपरेशन चलाए। ये ऑपरेशन मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के समन्वय से चलाए गए थे। समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप 32 हथियारों, गोला-बारूद और अन्य युद्ध जैसे भंडार की बरामदगी हुई।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोहिमा में बताया कि पिछले शनिवार को ककचिंग जिले के मोलटिनचैन में, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इसमें एक इम्प्रवाइज्ड मोर्टार, एक 0.303 राइफल, एक संशोधित कार्बाइन मशीन गन, दो सिंगल बैरल राइफल गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार बरामद किए। वहीं, सेनापति जिले के हेंबंग में चार बोल्ट एक्शन राइफल्स बरामद की गईं। इंफाल पूर्व जिले के सगोलमंग से दो सिंगल बोर बैरल राइफल्स और दो इम्प्रवाइज्ड मोर्टार, गोला-बारूद और युद्ध जैसे भंडार बरामद किए गए।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को भी भारतीय सेना ने सेनापति जिले के फाइकोट में ऑपरेशन चलाया। यहां से एक इनसास, एक .303 राइफल और एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) बरामद की। वहीं, असम राइफल्स ने इंफाल पूर्व से एक 2” मोर्टार और एक 0.32 मिमी पिस्टल बरामद की।
विज्ञापन
इसी तरह से मंगलवार को सेना ने इंफाल पूर्व नें तलाशी अभियान चलाया। यहां से एक 0.22 राइफल, एक 12 बोर डबल बैरल राइफल, चार 51 मिमी मोर्टार और एक 9 मिमी पिस्टल बरामद की। इसी दिन सेना ने बिष्णुपुर जिले के डंपि से एक एक-47, एक 12 बोर राइफल, एक .303 राइफल, एक डबल बैरल राइफल, एक संशोधित राइफल और दो इम्प्रवाइज्ड मोर्टार बरामद किए। प्रवक्ता ने बताया कि बरामद की गई वस्तुओं को मणिपुर पुलिस को आगे की जांच और वितरण के लिए सौंप दिया गया है।