फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Security forces arrested 12 militants, interrogation continues

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने 12 उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Mon, 10 Mar 2025 11:00 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 11:00 AM IST
सार

Manipur: पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-2 क्षेत्र से शनिवार को प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Manipur: Security forces arrested 12 militants, interrogation continues
मणिपुर में सुरक्षा बल - फोटो : PTI

विस्तार

मणिपुर में एन बीरेन सिंह के इस्तीफा देने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। इसके बाद से राज्य में लगातार तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच सुरक्षा बलों ने पिछले दो दिनों के भीतर विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े कम से कम 12 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप-2 क्षेत्र से शनिवार को प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ साथ भारत-म्यांमार सीमा पर तेंग्नौपाल जिले में कांगलेई याओल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले से रविवार को मणिपुर के प्रतिबंधित राष्ट्रीय क्रांतिकारी मोर्चा की एक महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि रविवार को दो अलग-अलग अभियानों के दौरान इंफाल पूर्वी जिले के खोंगमन नांदेइबाम लेइकाई और इंफाल पश्चिमी जिले के हेनोपोक में कांगलीपाक पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरईपीएके) के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल पश्चिम जिले के लांफेल और समूरो से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed