Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   manipur police said People give up over 1000 illegal arms during surrender period

Manipur: मणिपुर में आत्मसमर्पण के तहत हजार से ज्यादा अवैध हथियार हुए जमा, इनमें पुलिस से लूटी बंदूकें भी शामिल

Fri, 07 Mar 2025 02:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 07 Mar 2025 02:58 PM IST
विज्ञापन
manipur police said People give up over 1000 illegal arms during surrender period
मणिपुर के राज्यपाल के आग्रह का असर - फोटो : ANI
मणिपुर में आत्मसमर्पण समयसीमा के दौरान एक हजार से ज्यादा अवैध हथियार जमा किए गए हैं। मणिपुर पुलिस ने यह जानकारी दी है। जो अवैध हथियार जमा किए गए हैं, उनमें सुरक्षा बलों से लूटे गए हथियारों के साथ ही अवैध रूप से खरीदे गए हथियार भी शामिल हैं। जिनमें हथगोले, मशीनगन, ग्रेनेड, मोर्टार, इंसास राइफल और एके-56 जैसी आधुनिक राइफल्स शामिल हैं। हथियार समर्पण करने की समय सीमा गुरुवार शाम चार बजे समाप्त हो गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हजार से ज्यादा हथियार जमा किए गए
पुलिस ने बताया कि अभी जमा किए गए हथियारों का आंकड़ा अस्थायी है और सभी जिलों में जमा हुए हथियारों की पूरी गिनती करने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य के हिंसा प्रभावित पांच जिलों में कुल 1023 हथियार सरेंडर किए गए हैं। राज्य के अन्य पांच जिले नगा समुदाय बहुल हैं और वहां 3 मई 2023 के बाद से अब तक कोई हिंसा नहीं हुई है। मणिपुर हिंसा में कुकी बनाम मैतई समुदायों के बीच छिड़ी लड़ाई में अब तक 250 लोगों के मारे जाने की खबर है और हजारों लोग अभी भी विस्थापित चल रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने की थी अपील
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने 20 फरवरी को राज्य के लोगों से अवैध हथियार जमा करने की अपील की थी। पहले इसके लिए एक हफ्ते का समय दिया था, लेकिन बाद में इस समयसीमा को 6 मार्च शाम चार बजे तक बढ़ा दिया गया था। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि हथियार जमा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। जो हथियार जमा किए गए हैं, उनमें 9एमएम की पिस्टल, सब मशीनगन, कोल्ट मशीन गन, सेल्फ लोडिंग राइफल्स, स्नाइपर राइफल, ग्रेनेड, इंसास और एके-56 जैसे आधुनिक हथियार शामिल हैं। बता दें कि जातीय हिंसा के चलते मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने फरवरी में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed