फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Police arrested seven militants, recovered large quantity of weapons

Manipur: मणिपुर पुलिस ने सात उग्रवादियों को किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

Thu, 20 Mar 2025 12:46 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 12:46 PM IST
सार

मणिपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में कई सफल अभियानों को अंजाम दिया। इस दौरान सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादियों में केसीपी (सिटी मीतई) का सक्रिय सदस्य खुंमुकचम इबोमचा सिंह भी शामिल है।

विज्ञापन
Manipur Police arrested seven militants, recovered large quantity of weapons
मणिपुर हिंसा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मणिपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों में कई सफल अभियानों को अंजाम दिया। इस दौरान सात उग्रवादियों को गिरफ्तार किया और महत्वपूर्ण हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक बिष्णुपुर जिले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें केसीपी (सिटी मीतई) का सक्रिय सदस्य खुंमुकचम इबोमचा सिंह भी शामिल है। 47 वर्षीय इबोमचाको युमनाम प्रेमकुमार सिंह और युमनाम आनंदकुमार सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया, जो चुराचांदपुर के थिंगकंगफाई गांव के मूल निवासी हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने एक एम-20 पिस्तौल, विभिन्न कैलिबर के गोला-बारूद, और संचार उपकरण जैसे तीन बाओफेंग वायरलेस सेट बरामद किए। पुलिस के मुताबिक एक अन्य ऑपरेशन में बिष्णुपुर जिले की पुलिस ने सलाम बृजन सिंह को गिरफ्तार किया, जो सोशलिस्ट रिवोल्यूशनरी पार्टी (एसओआरआपीए), कांगलेइपाक का सक्रिय सदस्य है। सिंह, जो पहले केसीपी (ताइबांगनबा) से जुड़ा हुआ था, को कुम्बी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सन्दांगखोंग क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि वह सरकारी अधिकारियों से उगाही और धमकाने में शामिल था। उससे एसओआरआपीए के आठ मांग पत्र और बिष्णुपुर जिले के 38 स्कूलों के नामों की एक सूची भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सबसे सबसे महत्वपूर्ण बरामदगी तैंग्नोपॉल जिले के बॉर्डर पिलर 76 के पास एक ऑपरेशन से हुई, जहां सुरक्षा बलों ने दो उग्रवादियों  लैश्राम तोम्बा सिंह जो पीआरईपीएके (पीआरओ) से है और युमनाम रोशन मीतई जो केवाईकेएल से जुड़ा, को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन में एक लाइट मशीन गन, एक एक-56 राइफल, 300 से अधिक गोलियां, संचार उपकरण और सैन्य गियर सहित एक बड़ा हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed