फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Over 2,000 Army personnel searching for missing man; tracker dogs, drones deployed

Manipur: मणिपुर में लापता मैतेई शख्स की सेना के 2000 जवान कर रहे तलाश, ड्रोन और शिकारी कुत्तों से खोजबीन जारी

Tue, 03 Dec 2024 01:46 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 03 Dec 2024 01:46 PM IST
सार

मणिपुर में भारतीय सेना ने करीब दो हजार जवानों को लापता मैतेई शख्स की तलाश में लगाया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय सेना एक हफ्ते से अधिक समय से लापता मैतेई शख्त की तलाश के लिए जवानों के साथ-साथ ड्रोन और शिकारी कुत्तों की भी मदद ले रही है।

विज्ञापन
Manipur: Over 2,000 Army personnel searching for missing man; tracker dogs, drones deployed
सीएम बीरेन सिंह की ने सेना से की थी अपील - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में लापता मैतेई शख्स की तलाश बड़े पैमाने पर की जा रही है, इसमें सेना के करीब 2000 जवान, शिकारी कुत्ते और ड्रोन की मदद से खोजबीन जारी है। सेना के अनुसार, असम के कछार जिले के मूल निवासी लैशराम कमलबाबू सिंह, जो इंफाल पश्चिम के खुखरुल में रहते थे, 57वें माउंटेन डिवीजन के लेइमाखोंग सैन्य स्टेशन में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) के साथ काम करने वाले एक ठेकेदार के लिए कार्य पर्यवेक्षक थे।
विज्ञापन


सीएम बीरेन सिंह ने सेना से की थी अपील
इस मामले में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा था कि वह सैन्य स्टेशन से लापता हो गए थे, उन्होंने अधिकारियों से उन्हें खोजने की जिम्मेदारी लेने को कहा था। इस मामले में मणिपुर पुलिस ने सोमवार रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, '25 नवंबर 2024 से लापता लैशराम कमलबाबू सिंह का पता लगाने के लिए मणिपुर पुलिस की तरफ से भारतीय सेना की सहायता से बड़े पैमाने पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


सैनिक, हेलीकॉप्टरों, ड्रोन और शिकारी कुत्ते कर रहे तलाश
इसमें कहा गया है, भारतीय सेना ने 2000 से अधिक सैनिकों, हेलीकॉप्टरों, ड्रोन और सेना के ट्रैकर कुत्तों का इस्तेमाल करके उसे खोजने के लिए सभी तरह की सहायता और संसाधन मुहैया कराए हैं। इसके साथ ही तकनीकी खुफिया जानकारी का उपयोग करके आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैतेई शख्स के लापता होने पर विरोध-प्रदर्शन जारी
इस बीच, लैशराम कमलबाबू सिंह के लापता होने के जवाब में गठित संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) ने सैन्य स्टेशन से लगभग 2.5 किमी दूर कांटो सबल में अपना धरना जारी रखा, जहां सड़क पर बैरिकेडिंग भी की गई है। लैशराम कमलबाबू सिंह की पत्नी अकोईजम बेलारानी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि लैशराम कमलबाबू सिंह को आतंकवादियों ने अगवा कर लिया है।


मई 2023 से मणिपुर में हिंसा जारी
कांगपोकपी जिले में मौजूद सैन्य शिविर राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 16 किमी दूर है और पहाड़ियों से घिरा हुआ है जहां कुकी लोग रहते हैं। पिछले साल मई में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद लीमाखोंग के पास रहने वाले मैतेई लोग भाग गए थे, जिसमें अब तक 250 से ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed