फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur on campaigning Kill blockade, Two hundred liter petrol

मणिपुर में चुनाव प्रचार पर नाकेबंदी की मार,पेट्रोल ढाई सौ रुपए लीटर

Sat, 25 Feb 2017 05:27 PM IST
रीता तिवारी / इंफाल
रीता तिवारी / इंफाल Updated Sat, 25 Feb 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Manipur on campaigning Kill blockade, Two hundred liter petrol

मणिपुर में बीते 111 दिनों से जारी आर्थिक नाकेबंदी ने तमाम राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को अपनी चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर कर दिया है। इस बार उनके चुनाव प्रचार में कारों के काफिले नजर नहीं आ रहे हैं। ज्यादातर दलों के प्रत्याशी पैदल या साइकिल से प्रचार कर रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य में दो चरणों में चार और आठ मार्च को मतदान होने हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा सात नए जिलों के गठन के फैसले के खिलाफ यूनाइटेड नगा काउंसिल (यूएनसी) ने बीते पहली नवंबर से ही आर्थिक नाकेबंदी कर रखी है। इससे राज्य में जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं। पेट्रोल ढाई सौ रुपए लीटर तक बिक रहा है। ऐसे में प्रत्याशियों के सामने साइकिल के सिवा कोई और साधन नहीं है जिस पर वह प्रचार करें। कुछ प्रत्याशी तो पैदल ही लोगों के घर जा कर वोट मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


20 किलोमीटर साइकिल चला कर पर्चा दाखिल करने पहुंची थीं इरोम
पीपुल्स रीसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (प्रजा) के बैनर तले मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ मैदान में उतरी मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला भी साइकिल से ही चुनाव प्रचार कर रही हैं। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भी वह 20 किलोमीटर साइकिल चला कर पहुंची थीं। हालांकि उनके सामने धन की कमी जैसी समस्या नहीं है, लेकिन कांग्रेस, भाजपा और दूसरे स्थानीय दलों के उम्मीदवार भी चुनाव प्रचार के लिए साइकिल को तरजीह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed