फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: NIA arrested the accused in the murder of four people from Assam jail

मणिपुर: एनआईए ने चार लोगों की हत्या मामले में हत्यारोपी को असम जेल से किया गिरफ्तार

Mon, 10 Jun 2024 01:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Jun 2024 01:41 PM IST
सार

इस साल 18 जनवरी को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की गोली मार की हत्या कर दी थी। इसके बाद राज्य के दक्षिणी भाग में निंगथौखोंग बाजार और उसके आसपास तनाव फैल गया था।

विज्ञापन
Manipur: NIA arrested the accused in the murder of four people from Assam jail
एनआईए - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इसी वर्ष 18 जनवरी को मणिपुर के बिष्णुपुर में चार लोगों की कथित हत्या के मामले में पहली गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लुनमिनसेई किपगेन (जिसे लैंगिनमांग, मांग और लेवी के नाम से भी जाना जाता है), मणिपुर का निवासी है जो पहले से ही एक अन्य मामले में असम की जेल में बंद है।

विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक, किपगेन को शनिवार को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत केंद्रीय जेल में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। एनआईए ने कहा कि बिष्णुपुर के निंगथौखोंग खा खुनौ में एक जल उपचार संयंत्र के पास गोली मारे गए चार नागरिकों की हत्या में किपगेन की संलिप्तता थी। पीड़ितों की पहचान ओइनम बामोनजाओ सिंह, उनके बेटे ओइनम मनितोम्बा, थियाम सोमेन सिंह और निंगथौजाम नबादीप के रूप में की गई थी।
विज्ञापन


उल्लखनीय है कि इस वर्ष 18 जनवरी को मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की गोली मार की हत्या कर दी थी। इसके बाद राज्य के दक्षिणी भाग में निंगथौखोंग बाजार और उसके आसपास तनाव फैल गया था। महिलाओं ने न्याय की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed