फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: NEDA convenor Himanta Biswa Sarma reached Manipur, met the Chief Minister

Manipur: मणिपुर पहुंचे नेडा के कन्वीनर हिमंत बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Sat, 10 Jun 2023 06:22 PM IST
Harendra Chaudhary न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 10 Jun 2023 06:22 PM IST
सार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और नागरिक समाज के सदस्यों से इंफाल में मुलाकात करने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया को बताया, "हमारे लिए, मणिपुर में शांति और स्थिरता बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने आज जो कुछ भी जाना है, मैं गृह मंत्री को इसकी रिपोर्ट करूंगा।"

विज्ञापन
Manipur: NEDA convenor Himanta Biswa Sarma reached Manipur, met the Chief Minister
Manipur- Himanta Biswa Sarma with N Biren Singh - फोटो : Agency

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री और नेडा के कन्वीनर हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार सुबह इंफाल पहुंचे। यहां इंफाल पहुंचने के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री एन वीरेंद्र सिंह के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों में विभिन्न मुद्दों पर और मणिपुर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि नेडा के कन्वीनर सरमा आज सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान वे सुरक्षा और नागरिक प्रशासनिक संगठनों के साथ भी मुलाकात की।

विज्ञापन

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और नागरिक समाज के सदस्यों से इंफाल में मुलाकात करने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया को बताया, "हमारे लिए, मणिपुर में शांति और स्थिरता बहुत महत्वपूर्ण है। मैंने आज जो कुछ भी जाना है, मैं गृह मंत्री को इसकी रिपोर्ट करूंगा।"

विज्ञापन

तीन मई को पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा भड़कने के बाद से यह राज्य का उनका पहला दौरा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के चार दिवसीय दौरे पर राज्य आने के लगभग दो सप्ताह वे यहां आए हैं। शुक्रवार को भी, सुप्रीम कोर्ट ने 3 मई से हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन के खिलाफ एक याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेट प्रतिबंध पांच दिन और बढ़ाया

हिंसाग्रस्त मणिपुर में सरकार ने राज्य में इंटरनेट पर प्रतिबंध पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। मणिपुर में इंटरनेट पर रोक 15 जून तक बढ़ा दी गई है। मणिपुर सरकार ने शनिवार को राज्य में इंटरनेट निलंबन को बढ़ाने के फैसले की घोषणा की। मणिपुर में इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को बढ़ाने का निर्णय राज्य भर में हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बाद सरकार द्वारा लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed