फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Journalist Kishorechndra wangkhem to be detained under NSA for 12 months

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पत्रकार पर लगा एनएसए, एक साल की जेल

Wed, 19 Dec 2018 11:08 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अजय सिंह Updated Wed, 19 Dec 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Manipur: Journalist Kishorechndra wangkhem to be detained under NSA for 12 months
किशोचंद्र वांगखेम- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पत्रकार किशोचंद्र वांगखेम को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत जेल भेज दिया गया है। पिछले महीने 20 नवंबर को उन्हें गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद 26 नवंबर को सीजेएम कोर्ट ने 70 हजार के मुचलके पर जमानत दी थी। अब एनएसए के तहत उन्हें 12 महीने तक जले में ही रहना होगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 11 दिसंबर को रिव्यू कमेटी का ऑर्डर मिला और 13 दिसंबर के रिपोर्ट में कहा गया कि वांगखेम को 12 महीने के लिए एनएसए के तहत हिरासत में रखना चाहिए। वांगखेम के वकील की मानें तो यह सारी प्रगति एनएसए के नाम पर हुई है और वह इस मामले में अब हाई कोर्ट की शरण लेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने मणिपुर सरकार के रानी लक्ष्मी बाई की जयंती मनाने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए वांगखेम ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो पोस्ट किए थे। सारे वीडियो अंग्रेजी और मेइती भाषा में पोस्ट किए गए थे। कहा जाता है कि इन्हीं वीडियो में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed