फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Joint operation of police-security forces in Manipur, 42 weapons and war like items recovered

Manipur: मणिपुर में पुलिस-सुरक्षा बलों का संयुक्त ऑपरेशन, 42 हथियार और युद्ध जैसे सामान बरामद

Sun, 05 Jan 2025 09:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, इंफाल
एन. अर्जुन, इंफाल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 05 Jan 2025 09:26 PM IST
सार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में ऑपरेशनों को तेज किया है, खोज अभियानों का संचालन कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय दबदबा सुनिश्चित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Manipur: Joint operation of police-security forces in Manipur, 42 weapons and war like items recovered
Assam Rifles - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय सेना ने मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर हथियारों और गोला-बारूद की बरामदी में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। कुल 42 हथियार, साथ ही एक बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामान को मणिपुर के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों में हुए अभियानों के दौरान जब्त किया गया। यह बरामदगी कई जिलों में की गई, जिसमें इंफाल पश्चिम, चंदेल, थौबल, कंगपोकपी और चुराचंदपुर शामिल हैं।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कोहिमा में बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे से बचाने के लिए सुरक्षा बल इस तरह के ऑपरशन चला रहे हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में ऑपरेशनों को तेज किया है, खोज अभियानों का संचालन कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय दबदबा सुनिश्चित कर रहे हैं।
विज्ञापन


मणिपुर के राज्यपाल ने राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की 
इससे पहले मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शनिवार को पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), असम राइफल्स के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करके राज्य में व्यापक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। राजभवन के मुताबिक, मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के साथ राज्यपाल ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने सेना और अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों से राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, डीजीपी राजीव सिंह, आईजीएआर (दक्षिण) मेजर जनरल रावरूप सिंह और सीआरपीएफ और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed