फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Gun Firing and Bomb Attack several Dead and injured militants news and updates

Manipur: उग्रवादियों के हमले में महिला समेत दो की मौत, नौ अन्य घायल; गोलीबारी-बम धमाके में कई घर तबाह

Sun, 01 Sep 2024 10:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 01 Sep 2024 10:16 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जो लोग घायल हुए हैं, उनमें से पांच को गोली लगी है। वहीं, बाकियों को बम धमाके में चोटें आईं। गांव पर अचानक हुए हमले से लोगों में दहशत फैल गई। इसके चलते महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन
Manipur Gun Firing and Bomb Attack several Dead and injured militants news and updates
मणिपुर हिंसा को नियंत्रित करते सुरक्षा बल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में रविवार को उग्रवादियों के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, नौ और लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और पड़ोसी कडांगबांड के घाटी के निचले इलाकों की ओर अंधाधुंध गोलीबारी करन के साथ बम से हमले किए। पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी आठ साल की बेटी और एक पुलिस अधिकारी समेत नौ अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जो लोग घायल हुए हैं, उनमें से पांच को गोली लगी है। वहीं, बाकियों को बम धमाके में चोटें आईं। गांव पर अचानक हुए हमले से लोगों में दहशत फैल गई। इसके चलते महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। मृतक महिला की पहचान नगांगबाम सुरबाला देवी (31) के तौर पर हुई। वहीं, एक और मृतक की पहचान किया जाना बाकी है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस घटना की निंदा की है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि वह राज्य में शांति और सामान्य स्थिति लाने के लिए हर तरह की कोशिश में जुटी है। सरकार ने कहा कि वह इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस बीच राज्य के डीजीपी ने सभी एसपी को तनाव वाली जगहों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed