फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur going through difficult phase govenment will lay path for betterment of society says CM biren singh

Manipur: 'मणिपुर सरकार समाज की बेहतरी के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी', योग दिवस के मौके पर बोले सीएम बीरेन सिंह

Fri, 21 Jun 2024 06:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Jun 2024 06:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि हमें राजनीति और भावनाओं को अपने कार्यों पर हावी होने नहीं देना चाहिए। मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
Manipur going through difficult phase govenment will lay path for betterment of society says CM biren singh
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में पिछले एक साल से जारी जातीय हिंसा के बीच मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समाज की बेहतरी के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर खुमान लैंपक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर की मौजूदा स्थिति स्वदेशी लोगों और उनके भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। अगर इन चीजों को समझदारी से सुलझा लिया गया तो एक सुरक्षित भविष्य की गारंटी है। 
विज्ञापन


सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, "हमें राजनीति और भावनाओं को अपने कार्यों पर हावी होने नहीं देना चाहिए। मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने नहीं देना चाहिए। हमें मालूम है कि हम थक गए हैं, लेकिन हमें इसे कुछ थोड़ा और सहना होगा। कठिन दौर से गुजरे बिना हम खुश नहीं रह सकते।"
विज्ञापन


क्या है मामला 
मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बुजुर्ग की हत्या पर भड़क गई थी हिंसा
मणिपुर के जिरीबाम में हाल ही में उग्रवादियों द्वारा एक 59 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। पीड़ित गुरुवार को सुबह अपने खेत पर गया था, जहां से वह लापता हो गया। बाद में उसका शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने हत्या के बाद जिरिबाम थाने के बाहर विरोध जताया और मांग की कि चुनाव के मद्देनजर उनसे लिये गए लाइसेंसी हथियार अब उन्हें लौटा दिए जाएं। मणिपुर में पिछले साल से मई से जारी हिंसा से अब तक जिरिबाम अप्रभावित रहा है। यहां भी मेइती, मुस्लिम, नागा, कुकी और गैर-मणिपुरी लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed