फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur first cashless island in Karang 

मणिपुर का करांग बना पहला कैशलेस द्वीप, उपलब्धि पाने वाले अधिकारियों को PM ने किया सम्मानित 

Sun, 22 Apr 2018 06:14 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Apr 2018 06:14 AM IST
विज्ञापन
Manipur first cashless island in Karang 
pm modi - फोटो : amar ujala
मणिपुर का करांग देश का पहला कैशलेस द्वीप बन गया है। यह उपलब्धि पाने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कार्यक्रम में सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने चार प्राथमिकता वाली योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी और ग्रामीण), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना और डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन योजना शामिल हैं। इसके अलावा प्रशासनिक सेवा में नवाचार के लिए भी पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


करांग द्वीप एक दूरदराज और पिछड़ा इलाका है जो लंबे समय से उग्रवाद के कारण बिशनपुर जिले से कटा हुआ है। यहां प्रशासनिक अधिकारियों ने कैशलेस लेनदेन के अलावा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) और केंद्र की अन्य प्राथमिकता वाली योजनाएं लागू करने में अहम भूमिका निभाई है। पुरस्कार पाने वाले अधिकारियों के प्रशस्ति पत्र में लिखा गया है कि अधिकारियों ने यहां डिजिटल भुगतान का प्रशिक्षण पाने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की और पांच पीओएस मशीनें स्थापित की। 
विज्ञापन


प्रशस्ति पत्र के मुताबिक, समाज में डिजिटल लेनदेन के फायदे बताने के लिए स्वयं सहायता समूहों और युवा क्लबों को जोड़ा गया। वहीं, आधार एनरॉलमेंट और बैंक खाते खुलवाने के लिए भी यहां कई कार्यक्रम चलाए गए। लोगों को डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के लिए एक ऑनलाइन चैनल शुरू किया गया। इसके अलावा सोशल मीडिया की मदद भी ली गई। नतीजतन, यहां 92 फीसदी बैंक खाते मोबाइल और 70 फीसदी बैंक खाते आधार के साथ जोड़े गए। पिछले 20 महीने के दौरान बिजली बिल का डिजिटल भुगतान 78 फीसदी से बढ़कर 97 फीसदी हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए जिले के उपायुक्त को पुरस्कृत किया। इसके अलावा दमन और हरियाणा के सोनीपत में इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को लोकप्रिय बनाने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। इनोवेशन के लिए बांका जिले के प्रशासनिक अधिकारी को पुरस्कृत किया गया। हिमाचल के कांगड़ा और मध्य प्रदेश के नीमच को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed