फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur election polls: direct contest will be happen with 15 year consecutive Cm and Iron lady

मणिपुर : 15 साल से लगातार सीएम को आयरन लेडी से मिल रही टक्कर

Sat, 28 Jan 2017 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jan 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Manipur election polls: direct contest will be happen with 15 year consecutive Cm and Iron lady
ओकराम इबोबी सिंह और इरोम शर्मिला के बीच चुनावी टक्कर - फोटो : social media

मणिपुर की थाउबल विधानसभा सीट राज्य की सबसे हॉट सीट बनी है। क्योंकि यहां से मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं, तो दूसरी मणिपुर की लौह महिला के नाम से मशहूर चानू इरोम शर्मिला इस सीट पर ताल ठोक रही हैं। इसलिए इस सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई है।

विज्ञापन


मणिपुर की करीब 31 लाख जनसंख्या में 63 प्रतिशत मेतई है। मुख्यमंत्री इबोबी सिंह भी मेतई समुदाय से हैं। इसलिए मणिपुर में सरकार बनाने के लिए सभी पार्टियों को मेतई बहुल घाटी की सीटों पर ही फोकस करना पड़ता हैं। 
विज्ञापन


69 साल के ईबोबी सिंह सात मार्च, 2002 यानी बीते कोई 15 साल से लगातार इस उग्रवादग्रस्त राज्य के मुख्यमंत्री हैं। एक गरीब परिवार में पैदा होने और आठ भाई-बहनों के  बीच पलने-बढ़ने वाले सिंह ने अपनी मेहनत और लगन के बूते जो मुकाम हासिल किया है उसकी मिसाल मणिपुर की राजनीति में देखने को नहीं मिलती। उनको कांग्रेस आलाकमान का भी पूरा समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर की लौह महिला के नाम से मशहूर चानू इरोम शर्मिला राजनीति की नई खिलाड़ी हैं। लेकिन राज्य में शर्मिला की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए उनको हलके नहीं लिया जा सकता। इस बार वे पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (पीआरएजेए) नामक नई राजनीतिक पार्टी के साथ मैदान में हैं। 


वर्ष 1980 से ही राज्य में लागू सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के खिलाफ लंबे अरसे तक भूख हड़ताल करने वाली शर्मिला के मैदान में उतरने से तमाम दलों के राजनीतिक समीकरणों को गड़बड़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed