फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur Election 2022: Lone TMC MLA in poll-bound Manipur joins BJP

मणिपुर चुनाव 2022: टीएमसी को झटका, पार्टी के एकमात्र विधायक भाजपा में शामिल  

Thu, 20 Jan 2022 10:28 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: Amit Mandal Updated Thu, 20 Jan 2022 10:28 PM IST
सार

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

विज्ञापन
Manipur Election 2022: Lone TMC MLA in poll-bound Manipur joins BJP
BJP vs TMC - फोटो : social media

विस्तार

मणिपुर में तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र विधायक तोंगब्रम रोबिंद्रो सिंह गुरुवार को पूर्वोत्तर राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। रोबिंद्रो सिंह 2017 के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर बिष्णुपुर जिले के थंगा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और बाद में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का समर्थन किया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता सुरचंद्र भी भाजपा में शामिल  
कांग्रेस के पूर्व नेता येंगखोम सुरचंद्र सिंह जिन्होंने पिछले महीने पार्टी छोड़ दी थी, वह भी भगवा खेमे में शामिल हो गए। वह केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, असम के मंत्री अशोक सिंघल और पार्टी की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष अधिकारीमयुम शारदा देवी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


देवी ने ट्विटर पर लिखा, मैं काकिंग के येंगखोम सुरचंद्र सिंह और थंगा के विधायक टोंगब्रम रोबिंद्रो सिंह का मणिपुर भाजपा परिवार में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक जी, असम के मंत्री अशोक सिंघल जी और पदाधिकारियों की मौजूदगी में स्वागत करती हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवी ने यह भी कहा कि दोनों का शामिल होना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर की प्रगति के प्रति बढ़ते सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है। रोबिंद्रो ने कहा कि वह भाजपा नेतृत्व में विश्वास करते हैं और पार्टी के लिए काम करने का संकल्प लेते हैं।


पूर्व कांग्रेस नेता सुरचंद्र 2017 में काकचिंग सीट से जीते थे, लेकिन मणिपुर उच्च न्यायालय ने उनके चुनाव को शून्य घोषित कर दिया था क्योंकि उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारियों के विवरण का ठीक से खुलासा नहीं किया था। 

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed